नोएडा किसान आंदोलन : दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैद, जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी

दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैद, जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी
UPT | किसान आंदोलन

Feb 08, 2024 18:14

गौतमबुद्ध नगर के 100 से अधिक गांवों के किसान दलित प्रेरणा स्थल पर बैठे हुए हैं। इसके कारण करीब 8 घंटों से नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Feb 08, 2024 18:14

Short Highlights
  • गौतमबुद्ध नगर के 100 से अधिक गांवों के किसान दलित प्रेरणा स्थल पर बैठे हुए हैं।
Noida Farmers Protest : नोएडा में पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा पुलिस द्वारा किसानों को महामाया फ्लाईओवर से आगे दलित प्रेरणा स्थल पर रोक कर रखा है। चिल्ला बॉर्डर पर भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। नोएडा पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेने के लिए करीब आधा दर्जन बस महामाया फ्लाईओवर पर बुला ली है। बताया जा रहा है कि अगर यहां से किसानों ने दिल्ली कूच का प्रयास किया तो उनको हिरासत में लिया जा सकता है।

यह भी पढे़ं : विधायक धीरेंद्र सिंह ने उठाई अन्नदाता की पीड़ा, सदन के सामने रखी यह मांग, देखिए VIDEO...

नोएडा से दिल्ली जाने वाले रहें अलर्ट
गौतमबुद्ध नगर के 100 से अधिक गांवों के किसान दलित प्रेरणा स्थल पर बैठे हुए हैं। इसके कारण करीब 8 घंटों से नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम लग गया है। सबसे ज्यादा असर महामाया फ्लाईओवर के आसपास वाले मार्गों पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर रखी है। दिल्ली जाने वाले वाहनों को काफी लंबा सफर करना पड़ रहा है। पुलिस लगातार किसानों को समझने का प्रयास कर रही है। जिससे यातायात सामान्य हो सके। दूसरी तरफ किसानों का साफतौर पर कहना है कि कुछ लोगों को सुबह हिरासत में लिया गया है, जब तक उनको नहीं छोड़ा जाएगा आगे की वार्ता नहीं की जाएगी।

  मजबूरी में दिल्ली जाना चाहते हैं किसान, लेकिन पुलिस ने रोका
किसान अपनी मांगों को लेकर काफी समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे हैं, लेकिन किसी ने किसानों पर ध्यान नहीं दिया। अब मजबूरी में किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं, लेकिन उनको नोएडा पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन नोएडा पुलिस के अफसर उनको आगे नहीं जाने दे रहे हैं। काफी किसानों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया और कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। कुल मिलाकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 100 से ज्यादा किसान पुलिस की निगरानी में कैद हैं।

जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी
अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही थी। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास था कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी है, लेकिन किसान किसी के रोकने से रुक नहीं रहे।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें