बदलता उत्तर प्रदेश : कमिश्नरेट सिस्टम ने पस्त किए अपराधियों के हौसले, गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आंकड़े दे रहे गवाही, पढ़िए Special Report

कमिश्नरेट सिस्टम ने पस्त किए अपराधियों के हौसले, गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आंकड़े दे रहे गवाही, पढ़िए Special Report
Uttar Pradesh Times | Police Commissioner Laxmi Singh

Dec 28, 2023 15:56

पिछले तीन वर्षों 2021, 2022 और 2023 में डकैती, लूट, हत्या, डकैती, गृहभेदन, वाहन चोरी, दहेज हत्या, छेड़खानी, बलात्कार, अपहरण, महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में गिरावट आई है।

Dec 28, 2023 15:56

Noida News : करीब चालीस साल की जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त व्यवस्था का उत्तर प्रदेश में सूत्रपात किया। इसकी शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से की गई। इस व्यवस्था में गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) अपराध और अपराधियों को काबू करने में सफल रही है। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक शहरों में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। अब नोएडा पुलिस (Noida Police) ऐसे हालात पर अंकुश लगाने में कामयाब दिख रही है। इस बात की गवाही आंकड़े दे रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों में हत्या, लूट, डकैती, गृहभेदन, वाहन चोरी, दहेज हत्या, छेड़खानी, बलात्कार, अपहरण और महिला उत्पीड़न जैसे तमाम अपराधों में कमी दर्ज की गई है।

लेकिन ड्रग्स स्मगलिंग और शराब तस्करी में आया उछाल
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों 2021, 2022 और 2023 में डकैती, लूट, हत्या, डकैती, गृहभेदन, वाहन चोरी, दहेज हत्या, छेड़खानी, बलात्कार, अपहरण, महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में गिरावट आई है। वहीं, नारकोटिक्स, आबकारी, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में तेजी से उछाल आया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर में ड्रग्स स्मगलिंग और शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी उसे कामयाबी नहीं मिली है।

साल 2023 में पुलिस ने इस तरह कार्रवाई की
साल 2023 में अपराधियों पर कार्रवाई की बात करें तो हत्या के 50 मामलों में से 36 पर गैंगस्टर और 40 पर गुंडा एक्ट के तहत करवाई की गयी है। लूट के 29 मामलों में 114 अपराधियों पर गैंगस्टर और 40 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गयी है। गृह भेदन के 88 मामलों में 36 पर गैंगस्टर और 44 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साल 2023 में 80,06,300 रुपये की संपत्ति लूटी गई। जिसमें से 68,05,500 रुपये के माल की बरामदगी में कामयाबी मिली है। गृह भेदन के मामले में 68 लाख 18 हजार रुपयों में से 57 लाख 52,000 रुपए बरामद करके पीड़ितों को वापस किए गए हैं।

पढ़िए Special Report

क्र.सं.

अपराध

2023

2022

2021

1

डकैती

0

0

0

2

लूट

29

39

51

3

हत्या

50

53

74

4

बलवा

81

95

120

5

ग्रहभेदन

88

141

136

6

वाहन चोरी

1098

1336

1259

7

दहेज हत्या

26

31

44

8

छेड़खानी

5

10

6

9

बलात्कार

30

33

39

10

अपहरण

140

226

242

11

महिला उत्पीड़न

252

276

265

12

नारकोटिक्स अधिनियम

559

528

319

13

आबकारी अधिनियम

983

877

849

14

गुंडा अधिनियम

451

407

188

15

गैंगस्टर अधिनियम

72

47

31

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें