अच्छी खबर : शाहबेरी में जाम से निजात पाने के लिए प्राधिकरण ने तैयार किया प्लान, बनेगा फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड

शाहबेरी में जाम से निजात पाने के लिए प्राधिकरण ने तैयार किया प्लान, बनेगा फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड
UPT | Symbolic

Apr 15, 2024 13:14

ग्रेटर नोएडा में शाहबेरी में जाम की स्थिति सबसे ज्यादा पैदा होती है। और अभी ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने के लिए शाहबेरी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है...

Apr 15, 2024 13:14

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में शाहबेरी में जाम की स्थिति सबसे ज्यादा पैदा होती है। और अभी ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने के लिए शाहबेरी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक नया प्लान तैयार किया है। जिसमें शाहबेरी मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। बहुत जल्द इस एलिवेटेड रोड या फ्लाईओवर के मुद्दे को सरकार के सामने पेश किया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरी काम किसान चौक पर अंडरपास बनना है, जिसकी फाइल तेजी के साथ आगे बढ़ती जा रही है। 

24 घंटे लगातार चलती है शाहबेरी 
इस समय गाजियाबाद और ग्रेटर को जोड़ने के लिए सबसे अहम व जरूरी मार्ग शाहबेरी है। यहां पर रोजाना लाखों लोग आगमन करते हैं। यह सड़क 24 घंटे लगातार चलती रहती है। जाम की स्थिति सबसे ज्यादा सुबह के 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक और शाम 5:00 से लेकर रात के 11:00 तक रहती है। इस जाम की समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बहुत महत्वपूर्ण और अच्छी योजना बनाई है। 

विकास समिति ने प्लान को बताया बेहतर
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि इस प्राधिकरण का बेहतर प्लान है। एक मूर्ति पर शाम के समय सबसे ज्यादा जाम लगता है। शाहबेरी में दुकानों की वजह से जाम की स्थिति काफी ज्यादा पैदा होती है। वहां पर सड़कों पर दुकान लग जाती है। शाम के समय वाहनों का दबाव काफी ज्यादा हो जाता है और ट्रैफिक पुलिस भी कंट्रोल नहीं कर पाती। इस वजह से एलिवेटेड रोड या फ्लाईओवर बनाना बहुत जरूरी है। 

बढ़ती आबादी एक चुनौती है
तेजी के शाहबेरी में आबादी बढ़ती जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी बढ़ाना एक चुनौती प्राधिकरण के लिए बन गई है, क्योंकि वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना आसान नहीं है। अधिकतर देखा जाता है कि एक मूर्ति गोल चक्कर से लेकर शाहबेरी और गाजियाबाद तक लंबी वाहनों की लाइन लगी होती है। अगर एलिवेटेड रोड या फ्लाईओवर बन जाएगा तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें