ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में शुक्रवार को एक शादी समारोह में बवाल मच गया, जिसमें दुल्हन ने अपने प्रेमी की वजह से दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया...
नोएडा पुलिस ने शादी में दिया दखल : प्रेमी को थाने में बैठाया तो दुल्हन ने की बगावत, समझदार दूल्हा बारात वापस लेकर लौटा
Apr 21, 2024 13:42
Apr 21, 2024 13:42
आख़िर क्या है पूरा मामला
विवरण के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवर कस्बे के कुछ लोगों से मदद मांगी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और शुक्रवार को बारात दिल्ली से पहुंच गई थी। खाना खाने के बाद जब शादी की बारी आई, तो दुल्हन ने अचानक दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया। लड़की ने साफतौर पर बताया कि उसका प्रेमी है। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। परिवार वाले ज़बरन इस लड़के से शादी करवा रहे हैं। वह अपने प्रेमी के अलावा किसी दूसरी शादी नहीं करेगी।
प्रेमी को पुलिस ने पकड़कर थाने में बैठाया
लड़की की शादी हो रही है, यह जानकारी मिलते ही उसका प्रेमी वहां पहुंच गया। जिसे पुलिस ने घर से पकड़कर थाने में बैठा दिया था। यह जानकर दुल्हन बेहद नाराज हो गई और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों परिवारों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद उसने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
फिर दूल्हे ने शादी से किया इनकार
अब दूल्हे और उसके परिवार वालों ने प्रेमी की वजह से दुल्हन से शादी करने से साफ इनकार कर दिया और वे वापस बारात लेकर चले गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुल्हन के परिवार की शिकायत पर ही उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया था, क्योंकि उसपर बारात में उत्पात मचाने की आशंका थी। लेकिन दुल्हन के इस रवैये से शादी टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पूरी घटना ने न केवल दोनों परिवारों को शर्मिंदा किया, बल्कि आयोजन पर भी गहरा असर पड़ा। शादी का यह उत्सव दुखद अंत की तरफ बढ़ गया। ऐसे में प्रेम और पारिवारिक विवाह के टकराव ने एक बार फिर एक दुखद मामला पेश किया।
Also Read
5 Oct 2024 09:42 PM
टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें