हरियाणा के एक परिवार के पास मिला नवजात : ग्रेटर नोएडा की महिला ने दिया था जन्म, जानें दूसरे राज्य में कैसे पहुंचा बच्चा

ग्रेटर नोएडा की महिला ने दिया था जन्म, जानें दूसरे राज्य में कैसे पहुंचा बच्चा
UPT | symbolic image

Aug 21, 2024 20:15

थाना जेवर क्षेत्र की एक विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने विधवा महिला के नवजात बच्चे को हरियाणा से सुरक्षित ढंग से बरामद कर लिया है...

Aug 21, 2024 20:15

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना जेवर क्षेत्र की एक विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने विधवा महिला के नवजात बच्चे को हरियाणा से सुरक्षित ढंग से बरामद कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को हरियाणा के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेच दिया था। अब पुलिस बच्चे को बाल कल्याण समिति के माध्यम से एक परिवार को सौंपेगी, ताकि बच्चे का सही ढंग से पालन-पोषण हो सके।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक छह अगस्त को, आरएंडआर कॉलोनी में एक विधवा महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 अगस्त को जेवर कोतवाली में उसके बेटे ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पड़ोसी प्रेमी जमशेद को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, जमशेद और महिला के अवैध संबंध थे, जिसके कारण महिला गर्भवती हो गई थी।



इस अस्पताल में कराया गर्भपात
सामाजिक दबाव के कारण जमशेद ने महिला का गर्भपात बुलंदशहर के डिबाई स्थित एक अस्पताल में कराया। गर्भपात के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, जबकि बच्चा बच गया। पुलिस ने इस मामले में जमशेद, एक झोलाछाप दंपत्ति, और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल चार आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने विधवा महिला के बच्चे को भी बरामद कर लिया है।

अस्पताल प्रबंधन ने बेचा बच्चा
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने जानकारी दी कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला के बच्चे को हरियाणा के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेच दिया था। हालांकि, बच्चे का पालन-पोषण हरियाणा के परिवार द्वारा ठीक से किया जा रहा था, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के कारण बच्चा कानूनन उनके पास नहीं रह सकता था। इस वजह से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। अब बच्चे को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के हवाले किया जाएगा, जो कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे किसी योग्य परिवार को सौंपेगी, ताकि बच्चे का उचित पालन-पोषण हो सके।

Also Read

भाजपा सदस्यता अभियान ने पकड़ी गति, वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन

12 Sep 2024 03:23 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : भाजपा सदस्यता अभियान ने पकड़ी गति, वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन

गाजियाबाद विधानसभा सदस्यता अभियान में अव्वल प्रदर्शन के साथ नंबर एक पर जमी हुई है। और पढ़ें