ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात : महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद सड़क पर फेंका शव

महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद सड़क पर फेंका शव
Google Image | दनकौर पुलिस स्टेशन

Dec 24, 2023 16:09

यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अट्टा गुजरान गांव के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई...

Dec 24, 2023 16:09

Short Highlights
  • महिला की हत्या गोली मारकर की गई
  • महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गोली मारकर महिला की हत्या
यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अट्टा गुजरान गांव के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला की हत्या से पहले उसको प्रताड़ित किया 
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कहीं और हत्या करने महिला की लाश को दनकौर थाना क्षेत्र में फेंका गया। इसके अलावा महिला के शरीर पर काफी गंभीर चोर मिली है। जिससे शक जाहिर किया जा रहा है कि महिला की हत्या से पहले उसको काफी प्रताड़ित किया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें