महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जो पैसा नगर निगम के खाते में जाना चाहिए। वह नही जा रहा है इसमें घोर लापरवाही की जा रही है।
Ghaziabad News : गाजियाबाद के पांच बड़े मॉल पर लगभग 80 लाख यूजर चार्ज बकाया
Sep 30, 2024 11:30
Sep 30, 2024 11:30
- यूजर चार्ज वसूलने वाली कंपनी नही बढ़ा पा रही नगर निगम का रिवेन्यू
- व्यसायिक संपत्तियों पर गृहकर और यूजर चार्ज बढ़ाने पर नगर निगम करेगा कार्यवाही
- नगर निगम का सबसे अधिक बकाया ओपयूलेंट मॉल पर 30 लाख
इन मॉल में बकाया यूजर चार्ज
1. दुबई मॉल पर 6 लाख बकाया
2. गौर मॉल पर 12 लाख बकाया
3. चौधरी मॉल पर 12 लाख बकाया
4. ओपयूलेंट मॉल पर 30 लाख बकाया व
5. वर्ल्ड स्क़वाईर मॉल पर लगभग 15-20 लाख बकाया है।
बड़े प्रतिष्ठानों से बल्क में कूड़ा निकलता है
गाजियाबाद नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण करता है। जिसके लिए यूजर चार्ज का शुल्क लिया जाता है। ऐसे में बड़े बड़े प्रतिष्ठानों से बल्क में कूड़ा निकलता है। जिसके लिए नगर निगम यूजर चार्ज की रकम वसूल करता है। लेकिन देखने में आया है कि बड़े बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज नहीं वसूल किया जा रहा है। जिससे नगर निगम को काफी नुकसान हो रहा है। जबकि नगर निगम सीमा क्षेत्र में यूजर चार्ज वसूल करने का काम स्पैरो सॉफ्टटेक कम्पनी कर रही है।
कंपनी शहर में ठीक तरह से नहीं कर पा रही
कंपनी शहर में ठीक तरह से नहीं कर पा रही है एवं नगर निगम के जोनल कार्यालयों में यूजर चार्ज जमा होता है। इन व्यसायिक प्रतिष्ठानों से रिवेन्यू लेने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जो पैसा नगर निगम के खाते में जाना चाहिए। वह नही जा रहा है इसमें घोर लापरवाही की जा रही है। जल्द इस पर योजना बना कर कार्यवाही की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा।
Also Read
30 Sep 2024 07:00 PM
इस बार रामलीला में मुरादाबाद, बरेली, उत्तराखंड और अन्य स्थानों से कलाकार शामिल होंगे। कमेटी के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रावण का पुतला 65 फीट लंबा होगा, और दशहरे पर रंगीन आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा... और पढ़ें