तीनों प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इन तीनों प्रत्याशियों में सबसे अमीर नंद किशोर पुंडीर है। अमीरी के मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और तीसरे स्थान पर कांग्रेस की डाॅली शर्मा हैं...
Lok Sabha Election 2024 : गाजियाबाद लोकसभा सीट पर करोड़पतियों के बीच चुनावी जंग, जानिए कौन कितना अमीर
Apr 04, 2024 10:31
Apr 04, 2024 10:31
- भाजपा, गठबंधन और बसपा के प्रत्याशी हैं करोड़पति
- सबसे अधिक बसपा उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर
- गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी हैं रिवाल्वर के शौकीन
नंद किशाेर पुंडीर ने अपने हलफनामें अपनी संपत्ति लगभग 15 करोड़ 32 लाख बताई
मुजफ्फरनगर के रहने वाले बसपा प्रत्याशी नंद किशाेर पुंडीर ने अपने हलफनामें अपनी संपत्ति लगभग 15 करोड़ 32 लाख बताई है। इनका बाकी सब पत्नी कविता के नाम पर है। नंद किशोर पुंडीर के पास 20 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति में पुश्तैनी संपत्ति 80 लाख रुपए की है। नगदी के रूप में नंद किशोर के पास 65,600 रुपए और पत्नी कविता के पास 50 हजार रुपए हैं। नंद किशोर पुंडीर के पास अचल संपत्ति के रूप में 3.63215 एकड़ और उनकी पत्नी के नाम 6.6672 एकड़ कृषि भूमि है। नंद किशोर के पास वाहन के नाम पर एक एक्टिवा स्कूटी है। जबकि पत्नी कविता के पास सात लाख रुपये कीमत की एसयूवी है। नंद किशोर पर 77 लाख 90 हजार और पत्नी पर 86 लाख 91 हजार से अधिक का लोन है।
भाजपा प्रत्याशी के पास महाराष्ट्र में दो फार्म हाउस
गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के पास लगभग 15 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अचल संपत्ति के रूप में कविनगर स्थित साढ़े सात हजार वर्गफुट की कोठी के अलावा उनके पास लोनी और महाराष्ट्र में दो फार्म हाउस हैं। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने अपनी आय का स्रोत वेतन और ब्याज बताया है। जबकि पत्नी के आय का स्रोत ब्याज बताया गया है। अतुल गर्ग ने खुद के पास 15 हजार की नकदी और पत्नी के पास एक लाख 44 हजार नकदी बताई है। उनके पास दो लाइसेंस हैं। जिसमें एक रिवाल्वर और एक बंदूक है। उनके पास इतनी संपत्ति होने के बावजूद परिवार में किसी के पास कोई वाहन नहीं है।
कांग्रेस की डॉली शर्मा दो करोड़ रुपए की मालकिन
गाजियाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा दो करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास एक करोड़ 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति और 83,79,137 की चल संपत्ति है। डॉली शर्मा के पास 2007 मॉडल की बीएमडब्ल्यू कार है। उनके पास गाजियाबाद वसुंधरा और पंजाब में दो घर हैं।
तीनों प्रत्याशियों के पास गहनों की कमी नहीं
बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर के पास 6.50 लाख रुपए और पत्नी के पास 26,83,200 रुपए के जेवर हैं। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के पास दो लाख 80 हजार रुपए का सोना और 10 लाख 75 हजार रुपए के नग—रत्न हैं। उनकी पत्नी के पास लगभग दो करोड़ का सोना और 65 लाख रुपए के हीरे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डाॅली शर्मा के पास एक किलो सोना और आधा किलो चांदी है।
Also Read
23 Jan 2025 07:17 PM
आज के बाद हम भगवान से बाकी चाहे जो भी मांगे परन्तु सनातन धर्म की रक्षा और सनातन धर्म के शत्रुओं के विनाश की प्रार्थना अवश्य करें। और पढ़ें