Ghaziabad News : गाजियाबाद में छाया घना कोहरा, दृश्यता शून्य; वायु गुणवत्ता भी खराब

गाजियाबाद में छाया घना कोहरा, दृश्यता शून्य; वायु गुणवत्ता भी खराब
UPT | आज गाजियाबाद में छाया घना कोहरा।

Jan 10, 2025 09:01

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Jan 10, 2025 09:01

Short Highlights
  • आज सुबह से छाई है कोहरे की चादर 
  • अधिकांश जगहों का एक्यूआई 250 के ऊपर
  • अभी ठंड से नहीं मिलेगी शहरवासियों को राहत 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आज सुबह से घना कोहरा है। घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य पर पहुंच गई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गाजियाबाद में सर्दी बढ़ा दी है। इससे ठिठुरन बढ़ी है। जनवरी में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। आज गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है।

घने कोहरे से दृश्यता शून्य पर
घने कोहरे से दृश्यता शून्य पर है। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे के बीच गाजियाबाद की हवा  खराब स्थिति में पहुंच गई है। एनसीआर में ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। 
आज शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर स्मॉग व कोहरा छाया है। दिन में आंशिक रूप से भी बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज से दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कल शनिवार रात के समय बारिश का अनुमान है। इसमें तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
 

Also Read

मेरठ में हल्दी की रस्म के दिन युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ खाया जहर, युवक की मौत...जिंदगी और मौत के बीच युवती

15 Jan 2025 09:30 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में हल्दी की रस्म के दिन युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ खाया जहर, युवक की मौत...जिंदगी और मौत के बीच युवती

बुधवार को युवती की हल्दी की रस्म थी। युवती शॉपिंग के बहाने घर ने निकली उसके बाद प्रेमी के साथ कार में घर में ही दोनों ने बिजली बंबा चौकी के पास पहुंचकर जहर खा लिया।  और पढ़ें