Hariyali Teej : हरियाली तीज आज बुधवार को विशेष शुभ, ऐसे करें गणेश और शिव की पूजा

हरियाली तीज आज बुधवार को विशेष शुभ, ऐसे करें गणेश और शिव की पूजा
UPT | हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

Aug 07, 2024 08:52

हरियाली तीज पर पीपल, नीम या तुलसी की पूजा करें। इन्हें जल अर्पित करें और फूल चढ़ाएं। इससे खुश समद्धि प्राप्त होगी। इसी के साथ गणेश और शिव पूजा करें। उन्हें वस्त्र, फूल, फल और भोग अर्पित करें।

Aug 07, 2024 08:52

Short Highlights
  • पहली बार बुधवार को पड़ रही हरियाली तीज
  • आज महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत
  • गणेश और शिव की पूजा से आती है घर में सुख समृद्धि
Hariyali Teej 2024: आज बुधवार को हरियाली तीज मनाई जा रही है। पहली बार ऐसा संयोग बन रहा है कि इस बार बुधवार को हरियाली तीज पड़ रही है। हरियाली तीज और बुधवार के संयोग का विशेष महत्व है। इस बार हरियाली तीज को इसीलिए विशेष शुभ माना जा रहा है। बुधवार को गणेश भगवान का दिन माना जाता है।

हरियाली तीज पर गणेश की पूजा करने से विशेष लाभ
हरियाली तीज पर गणेश की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा से सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास घर में होता है। इस संयोग से व्रत करने वाली सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। हरियाली तीज और बुधवार का संयोग विशेष आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। ऐसा संयोग जीवन में सुख और समृद्धि लाता है।हरियाली तीज श्रावण माह की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। 

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त Shubh Muhurat of Hariyali Teej
Shubh Muhurat of Hariyali Teej हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त तृतीया तिथि आज सात अगस्त 2024 को 10:05 बजे तक होगा। हरियाली तीज बुधवार सात अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। हरियाली तीज पर पीपल, नीम या तुलसी की पूजा करें। इन्हें जल अर्पित करें और फूल चढ़ाएं। इससे खुश समद्धि प्राप्त होगी। इसी के साथ गणेश और शिव पूजा करें। उन्हें वस्त्र, फूल, फल और भोग अर्पित करें।

हरियाली तीज पर्व समर्पण और खुशी का प्रतीक
इस दिन कुछ हर्षोल्लास के साथ गीत और नृत्य करते हैं। जो इस पर्व के उल्लास को बढ़ाते हैं। हरियाली तीज पर्व समर्पण और खुशी का प्रतीक और धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखती है।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें