Ghaziabad News : KW Delhi 6 मॉल पर 1.36 करोड़ का गृहकर बकाया, महापौर बोली होगी सीलिंग की कार्यवाही

KW Delhi 6 मॉल पर 1.36 करोड़ का गृहकर बकाया, महापौर बोली होगी सीलिंग की कार्यवाही
UPT | गाजियाबाद में KW Delhi 6 मॉल पर निरीक्षण को पहुंचीं महापौर सुनीता दयाल।

Sep 21, 2024 13:09

जनता पर गृहकर वृद्धि का बोझ भी न पड़ सके। जो ठीक गृहकर है उसी को वसूला जाए, न किसी से एक पैसा ज्यादा न किसी से एक पैसा कम

Sep 21, 2024 13:09

Short Highlights
  • महापौर ने राज नगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली 6 मॉल का किया निरीक्षण
  • 688 दुकानों में से केवल 224 दुकानों पर गृहकर 
  • मॉल की एक दुकान पर दो पिन नम्बर कर दिए जारी
Ghaziabad News : गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित KW delhi 6 मॉल का महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिसमें एक करोड़ 36 लाख का गृहकर बकाया है और 688 दुकान में से केवल 224 दुकानों पर गृहकर लगाया गया है। इसी के साथ कुछ अन्य विसंगति पाई गई हैं।

एक का गृहकर 37 हज़ार और दूसरे का 19 हज़ार
जैसे एक दुकान पर दो पिन जनरेट किये गए एक का गृहकर 37 हज़ार और दूसरे का 19 हज़ार है। जिसमें महापौर ने अधिकारियों को मौके पर ही लताड़ लगाई है। महापौर ने मौके पर अधिकारियों से पूछा  कि जब उपरोक्त मॉल पर गृहकर बकाया होने के बाद सीलिंग की कार्यवाही क्यों नहीं की गई। इस पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके तो महापौर ने मामले में नाराजगी जाहिर की है।

महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाई
इसी के साथ कुछ दुकानों पर गृहकर लगा है लेकिन उनमें भी कम टैक्स लगाया गया है। इन सभी मामलों को लेकर महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और एक सप्ताह के अंतराल में या तो गृहकर वसूली की जाए या सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ महापौर से अधिकारियों से मॉल में फीता डलवाकर सही पैमाइश करवाई है ओर अधिक गृहकर बढ़ना संभावित है।

अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि उपरोक्त मॉल की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर केवल 28 लाख का गृहकर लगाया गया है और वह वहीं कई वर्ष पर बकाया था। जिस पर कोई कार्यवाही अधिकारियों ने नहीं की और इसी प्रकार और कई अनियमितता पाई गई हैं। जिसको लेकर अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने यह भी बताया कि शहर में गृहकर बढ़ोतरी की कार्यवाही न करके अधिकारी व्यवसायिक भवनों आदि पर टैक्स पूर्व से लगा है, उन्हीं के गृहकर को ठीक पैमाइश कर गृहकर वसूलने पर कार्य करेंगे तो इस शहर से ही लगभग दो हज़ार करोड़ से ऊपर गृहकर हो जाएगा।

शहर में गृहकर में हो रही अनियमिताओं को पकड़ रही
उन्होंने कहा कि वो लगातार शहर में गृहकर में हो रही अनियमिताओं को पकड़ रही हैं। जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि हो सके और जनता पर गृहकर वृद्धि का बोझ भी न पड़ सके। जो ठीक गृहकर है उसी को वसूला जाए, न किसी से एक पैसा ज्यादा न किसी से एक पैसा कम। इस दौरान जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता, कर अधीक्षक रामवाली पाल, अवर अभियंता नागेन्द्र शर्मा और कर निरीक्षक अरुण आदि उपस्थित रहे।

Also Read

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा ग्रीन वॉकिंग जोन, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

21 Sep 2024 01:50 PM

गौतमबुद्ध नगर बदलता उत्तर प्रदेश : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा ग्रीन वॉकिंग जोन, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

नोएडा प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ग्रीन वॉकिंग जोन बनाने की योजना बनाई है। इस पहल का उद्देश्य निवासियों को ऑफिस या अन्य जगहों तक पैदल चलकर पहुंचने की सुविधा प्रदान करना है... और पढ़ें