IMD ने आज मंगलवार को गाजियाबाद सहित एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद में सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।
Weather Update: गाजियाबाद सहित एनसीआर में पांच दिन IMD का बारिश अलर्ट, जानिए आज मौसम अपडेट
Jul 23, 2024 08:42
Jul 23, 2024 08:42
- सोमवार को हल्की बारिश के साथ सावन की शुरूआत
- दिन में निकली धूप ने बढ़ाई गर्मी और उमस
- आज सुबह से आसमान में बादलों का डेरा
गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज मौसम?
गाजियाबाद में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। शहर में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। गाजियाबाद का आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
नोएडा, गुरुग्राम और राजधानी दिल्ली में मौसम
मौसम विभाग ने एनसीआर के अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसमें गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34.82 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.02 डिग्री रह सकता है। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है।
Also Read
6 Oct 2024 02:18 PM
हाल ही में, एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवा एक कार के बोनट पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, केक पर पटाखे भी लगे हुए थे और जैसे ही एक युवक केक काटता है, अन्य लोग शोर मचाते हैं... और पढ़ें