Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम की अरबों की भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा, महापौर ने लिया एक्शन

गाजियाबाद नगर निगम की अरबों की भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा, महापौर ने लिया एक्शन
UPT | क्रॉसिंग रिपब्लिक में भूमाफियाओ द्वारा कब्जाई गई निगम की बेशकीमती जमीन का मुआयना करतीं महापौर सुनीता दयाल व अधिकारी।

Apr 10, 2024 16:21

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले महापौर सुनीता दयाल से सैन विहार के लोग मिलने पहुंचे थे। जिन्होंने लिखित रूप में निगम की भूमि पर कब्जे की शिकायत की...

Apr 10, 2024 16:21

Short Highlights
  • वार्ड 27 सैन विहार में भूमि कब्जे की शिकायत 
  • 2012 में क्रॉसिंग की भूमि विनिमय की होगी जांच 
  • अरबों की भूमि का किया चिन्हीकरण जल्द बड़ी कार्यवाही 
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम की अरबों की भूमि पर भूमाफियाओं के कब्जे की शिकायत मिलने पर महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति जांची। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले महापौर सुनीता दयाल से सैन विहार के लोग मिलने पहुंचे थे। जिन्होंने लिखित रूप में निगम की भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। सैन विहार के लोगों का आरोप था कि दबंगों और भूमाफियाओं ने निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया हुआ है।

महापौर ने सम्पत्ति विभाग एवं जोनल प्रभारी की टीम के साथ
बुधवार को आज महापौर ने सम्पत्ति विभाग एवं जोनल प्रभारी की टीम के साथ वार्ड 27 सैन विहार का निरीक्षण किया। जिसमें सम्पत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी, सम्पत्ति अधीक्षक रामशंकर वर्मा,तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, पटवारी,स्थानीय पार्षद नरेश जाटव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने मौके पर पाया कि निगम के जो खसरा हैं उनमें से कुछ भूमाफियाओं द्वारा प्लॉट काटकर बेच दिए गए हैं। जिन पर कार्यवाही सुनिश्चित के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ सम्पूर्ण भूमि की पैमाइश करने और निगम के कब्जे में लेने के महापौर ने निर्देश दिए। 

अनुमति सदन से लेनी जरूरी
मौके पर पता चला कि क्रॉसिंग रिपब्लिक के कुछ भूमि विनिमय में कमियां हैं। नक्शा पास करने के पहले निगम की भूमि का विनिमय होना होता है जिसकी अनुमति सदन से लेनी जरूरी होती है। लेकिन 2012 में उपरोक्त भूमि बिना निगम की सदन की अनुमति के विनिमय कर दी गई। जिसका अधिकार केवल सदन को है। यह गंभीर मामला है। जिसकी जांच कराई जाएगी। इसकी अतिशीघ्र कार्यवाही की जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि निगम की ये जमीन अरबो की है। जिसका चिन्हीकरण किया है जल्द कार्यवाही कर निगम अपनी भूमि पर कब्जा लेगा और भूमाफियाओं पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
 

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें