Ghaziabad News : सावधान! गाजियाबाद में डेंगू फैला रहा पांव, 250 से अधिक जगह पर मिला लार्वा

सावधान! गाजियाबाद में डेंगू फैला रहा पांव, 250 से अधिक जगह पर मिला लार्वा
UPT | गाजियाबाद।

Jul 24, 2024 19:59

2023 में 723 डेंगू के केस मिले थे। जबकि जीडीए की कॉलोनियों में वर्ष 2022 में 333 डेंगू मरीज पाए गए थे। वर्ष 2023 में मरीजों की संख्या 450 रही थी।

Jul 24, 2024 19:59

Short Highlights
  • डेंगू के सबसे अधिक मामले पुराने इलाकों में मिल रहे 
  • मलेरिया और संचारी रोग विभाग हुआ सक्रिय 
  • प्रतिदिन मिल रहे 60 से अधिक जगहों पर डेंगू लार्वा 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में डेंगू ने पांव फैलाने शुरू कर दिए हैं। समय रहते अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो डेंगू इस बार भी कहर बरपाएगा। गाजियाबाद में एक हफ्ते में 250 से अधिक डेंगू का लार्वा मिला है। डेंगू के सबसे अधिक मामले पुराने संवेदनशील क्षेत्रों में मिले हैं।

सबसे अधिक डेंगू के लार्वा राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम
मलेरिया और संचारी रोग नियंत्रण विभाग इस समय मिलकर घर-घर दस्तक अभियान चला रहा है। सबसे अधिक डेंगू के लार्वा राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम, संजयनगर, विजयनगर और नंदग्राम में मिल रहे हैं। संचारी रोग विभाग के दस्तक अभियान में प्रतिदिन 60 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है। इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के चार और मलेरिया के आठ मरीज मिले हैं।

100 से 150 लोगों की डेंगू जांच की जा रही
जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन 500 से अधिक रोगियों की मलेरिया, 100 से 150 लोगों की डेंगू जांच की जा रही है। डेंगू का अभी तक कोई केस नहीं आया है। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पहले 10 दिन अलग-अलग विभागों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया था। 11 जुलाई से हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है। इसमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक स्थानों पर जाकर जांच की जा रही है। 60 से अधिक स्थानों पर डेंगू का लार्वा हर रोज मिल रहा है। मलेरिया अधिकारी का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में काफी सतर्कता बरती जा रही है।

डेंगू के मामले में संवेदनशील क्षेत्र
गाजियाबाद के जो क्षेत्र डेंगू के मामले में बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं उनमें सेवानगर, दीनदयालुपरी, गगन विहार, मालीवाड़ा, लाल क्वार्टर,  कृष्णा नगर, सर्वोदय नगर, लोहिया नगर, ऊदलनगर,  सुंदरपुरी, दौलतपुरा, नासिरपुर फाटक और महेंद्रा एंक्लेव, करहेड़ा, झंडापुर, अर्थला, कनावनी, नूरनगर सिहानी, नंदग्राम, लोहिया नगर पीले क्वार्टर, सिद्धार्थ विहार-दो, प्रताप विहार सेक्टरा-11, डूंडाहेड़ा, राहुलविहार, क्रिश्चियन नगर, बागू, कैला भट्ठा और मिर्जापुर समेत 27 क्षेत्रों को अति संवेदनशील घोषित किया है।

2023 में मिले थे जिले में 700 से अधिक मामले 
जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. आरके गुप्ता ने जानकारी दी कि 2022 में नगर निगम क्षेत्र से 477 डेंगू मरीज पाए गए थे। 2023 में 723 डेंगू के केस मिले थे। जबकि जीडीए की कॉलोनियों में वर्ष 2022 में 333 डेंगू मरीज पाए गए थे। वर्ष 2023 में मरीजों की संख्या 450 रही थी। इस वर्ष अभी तक नगर निगम क्षेत्र से डेंगू के तीन और मुरादनगर पालिका क्षेत्र से एक मरीज मिला है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें