Ghaziabad News : नमो भारत ट्रेन में बैठकर बोलीं मेरठ मंडलायुक्त, 'ये रेल कोच है या कोई प्लेन'

नमो भारत ट्रेन में बैठकर बोलीं मेरठ मंडलायुक्त, 'ये रेल कोच है या कोई प्लेन'
UPT | रैपिड स्टेशन और नमो भारत ट्रेन के बारे में जानकारी प्राप्त करतीं मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे।

Feb 23, 2024 09:37

मंडलायुक्त ने आईबीएल वर्कशॉप और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा ट्रेनों की साफ-सफाई, रखरखाव, जांच, सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर आरआरटीएस के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

Feb 23, 2024 09:37

Short Highlights
  • मंडलायुक्त नमो भारत रैपिड रेल की खूबियां जान हुई हैरान
  • मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने किया दुहाई डिपो का निरीक्षण
  • एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने दी रैपिड की जानकारी
Ghaziabad news : मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने रैपिड रेल के दुहाई डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त के साथ मेरठ डीएम दीपक कुमार मीणा के अलावा गाजियाबाद के अधिकारी भी रहे। मंडलायुक्त ने दुहाई स्टेशन, दुहाई डिपो स्टेशन, वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दोरान मंडलायुक्त ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने दुहाई स्टेशन से गाजियाबाद तक की यात्रा नमो भारत ट्रेन में बैठकर की।
नमो भारत ट्रेन के कोच की तारीफ करते हुए मंडलायुक्त ने कहा, ‘ ये रेल कोच हैं या कोई प्लेन’ नमो भारत की यात्रा के दौरान मंडलायुक्त ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों से ट्रेन की खूबियों के बारे में जाना। नमो भारत यात्रा के दौरान मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा नमो भारत से एनसीआर के लोगों के लिए बहुत लाभ होगा।

नमो भारत ट्रेन की खूबियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की
उन्होंने कहा कि जल्द ही मेरठ तक नमो भारत ट्रेन शुरू होगी। अभी इसका ट्रायल चल रहा है जो कि अंतिम चरण में हैं। आरआरटीएस के मीडिया प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की ये रूटिन विजिट थी। जिसमें उन्होंने आरआरटीएस के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने नमो भारत ट्रेन की खूबियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। राजीव चौधरी ने बताया कि इसके बाद मंडलायुक्त ने दुहाई से गाजियाबाद का टिकट खरीदकर नमो भारत ट्रेन में सफर किया। मण्डलायुक्त मेरठ के साथ मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा, ज्वाइंट कमीश्नर मेरठ गामनी सिंगला, एसडीएम सदर गाजियाबाद अरूण दीक्षित भी उपस्थित रहे।

गाजियाबाद स्टेशन का निरीक्षण और यात्रियों से की बात
मंडलायुक्त अपनी टीम के साथ नमो भारत ट्रेन से गाजियाबाद स्टेशन पहुंचीं जहां पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आईबीएल वर्कशॉप और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा ट्रेनों की साफ-सफाई, रखरखाव, जांच, सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर आरआरटीएस के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने यात्रियों से भी बातचीत की
उन्होंने विस्तार से जाना और स्थलीय निरीक्षण के दौरान देखा और समझा कि आरआरटीएस के द्वारा किस प्रकार से यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा के बदोबस्त है। उन्होंने ब्रजेश श्लता प्रभारी निरीक्षक आरआरटीएस से जानकारी ली कि सभी स्टेशन पर सीसीटीवीए जांच आदि के सम्बंध में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम है। इस दौरान मंडलायुक्त ने यात्रियों से भी बातचीत की।    
 

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें