गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन : 26 जुलाई से हर शुक्रवार "नमो भारत अनप्लग्ड, लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़"

26 जुलाई से हर शुक्रवार
UPT | आर्टिस्ट और म्यूजिकल बैंड्स अपनी लाइव प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

Jul 25, 2024 00:53

यात्रियों के मनोरंजन के लिए संगीत की दुनिया के उभरते सितारे रॉक, पॉप और फ्यूजन म्यूजिक जैसी विविध शैलियों की प्रस्तुतियों की पेशकश से दर्शकों का दिल लुभाएँगे

Jul 25, 2024 00:53

Short Highlights
  • गाजियाबाद के एनसीआरटीसी स्टेशन पर संगीतमय होगी शुक्रवार की शाम
  • हर शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के बीच होंगा रंगारंग कार्यक्रम 
  • गाजियाबाद के युवाओं की प्रतिभाओं को आगे लाएगा आरआरटीएस  
Ghaziabad RRTS Station Music: एनसीआरटीसी नमो भारत के यात्रियों के यात्रा अनुभव को और बेहतर व आनंदमय बनाने के लिए गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर 26 जुलाई 2024 से हर शुक्रवार "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" एक साप्ताहिक म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में हर शुक्रवार की शाम 6 से 7 बजे तक विभिन्न म्यूज़िकल श्रेणियों के स्थानीय आर्टिस्ट और म्यूजिकल बैंड्स अपनी लाइव प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। 

"नमो भारत अप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" इवेंट का आयोजन
"नमो भारत अप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" इवेंट का आयोजन गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार न: 4 के कॉनकोर्स लेवल पर अनपेड एरिया में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आगाज़ इसी सप्ताह से होने जा रहा है। जिसमें म्यूजिक आर्टिस्ट्स, बैड्स आदि को उनका टेलेंट दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर म्यूजिक की बानगी का यह सिलसिला हर शुक्रवार की शाम संगीत के दीवानों और संगीत के हुनरमनदों के नाम रहेगा। 

संगीत कौशल को प्रस्तुत करने का मौका
इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकार/म्यूजिक बैंड अपने संगीत के हुनर से यात्रियों का मनोरंजन करेंगे। एनसीआरटीसी की इस पहल का उद्देश्य उभरते हुए बैंड/कलाकारों को समुदाय के समक्ष उनके संगीत कौशल को प्रस्तुत करने का मौका देने के साथ साथ नमो भारत के यात्रियों के लिए लाइव, आकर्षक और मनोरंजक माहौल पैदा करना है।

अपनी यात्रा को यादगार बना सकें
नमो भारत अपने यात्रियों को तनाव मुक्त, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" की शुरुआत की जा रही है, ताकि नमो भारत के यात्री यहां पेश की जाने वाली रंगारंग संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लें और अपनी यात्रा को यादगार बना सकें।  

*नि:शुल्क* लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा
इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टेशन परिसर में एक खास संगीतमय वातावरण तैयार होगा, जिससे स्टेशन में आने-जाने वाले सभी यात्रियों को इस मौके का *नि:शुल्क* लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। यात्रियों के मनोरंजन के लिए संगीत की दुनिया के उभरते सितारे रॉक, पॉप और फ्यूजन म्यूजिक जैसी विविध शैलियों की प्रस्तुतियों की पेशकश से दर्शकों का दिल लुभाएँगे। 

स्कूलों व कॉलेजों के म्यूजिक बैंड / म्यूजिक समूह
"नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज़" में भाग लेने के लिए इच्छुक संगीत के हुनरमंद सोलो आर्टिस्ट, स्कूलों व कॉलेजों के म्यूजिक बैंड / म्यूजिक समूह एनसीआरटीसी के निम्नलिखित चैनलों और ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें