साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भाषिनी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त वास्तविक समय भाषा अनुवाद लगाया गया है।
बदलता उत्तर प्रदेश : दिसंबर 2025 तक मेरठ से सराय काले खां तक दौड़ने लगेगी नमो भारत
Oct 22, 2024 09:04
Oct 22, 2024 09:04
- मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां के बाद विस्तार
- गाजियाबाद-हापुड़ और गाजियाबाद-खुर्जा रूट पर चलेगी नमो भारत
- रैपिड रेल नमो भारत को शहर की लाइफ लाइन बनाने की तैयारी
रैपिड रेल के एक साल का सफर पूरा
सोमवार को रैपिड रेल ने अपना एक साल पूरा कर लिया। इस मौके पर मनोटर लाल खट्टर ने साहिबाबाद से गुलधर तक ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान स्टेशनों का दौरा किया। ट्रेन चला रहीं महिला कर्मचारियों और यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कहा, दिल्ली-एनसीआर में रैपिड रेल सफर का बहुत ही अच्छा माध्यम है। इसमें हवाई जहाज जैसे सफर का अनुभव होता है।
न्यू अशोक नगर के बीच ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल
उन्होंने बताया कि साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। अगले साल के आखिर तक मेरठ से सराय काले खां तक ट्रेन चलने लगेगी। इसके बाद हरियाणा और राजस्थान तक इसका विस्तार किए जाने की योजना है।
22 भाषाओं में कर सकेंगे बात
यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भाषिनी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त वास्तविक समय भाषा अनुवाद लगाया गया है। इससे 22 भाषाओं में यात्री समस्या बताकर उसका समाधान पा सकेंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, कश्मीरी, मलयालम, तमिल, तेलगू, संस्कृत, नेपाली, मराठी, उर्दू, मैथिली और पंजाबी शामिल हैं।
Also Read
22 Oct 2024 10:14 AM
यूपी के बुलंदशहर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में दो मंजिली इमारत जमींदोज हो गई। इस हाहाकारी हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी... और पढ़ें