COVID-19 : लखनऊ में युवक कोरोना पॉजिटिव, देश में पांच लोगों की मौत

लखनऊ  में  युवक कोरोना पॉजिटिव, देश में पांच लोगों की मौत
Google | Corona Cases

Jan 03, 2024 12:12

जिले में लगातार कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। अब तक जिले में 10 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

Jan 03, 2024 12:12

Lucknow : कोरोना मरीजों की सख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 4440 हो चुकी है। इस दौरान पांच की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में बुधवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब तक गाजियाबाद जिले में कुल 10 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। 

नए मामले दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पांच की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 4440 हो चुकी है। मंगलवार तक सक्रिय मामलों की संख्या 4,565 थी। 

राजधानी में मिला कोरोना मरीज
लखनऊ के निगोहा का रहने वाला युवक दिसंबर 2023 में केरल के त्रिवेंद्रम दर्शन करने गया था। जिसके बाद 29 दिसंबर को वह वापस लौटा था। तभी से युवक को सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद उसने नजदीकी डॉक्टर को दिखाया, तो डॉक्टर की सलाह पर युवक ने कोरोना की जांच कराई। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते मंगलवार को एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से महिला का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। अब जिले में सात सक्रिय मरीज हो गए हैं। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण लोगों को परेशान करने लगा है। मरीज मिलने के चलते स्वास्थ्य विभाग भी लगातार सतर्कता बरत रहा है। लोगों को मास्क पहनने व भीड़ से बचने की सलाह दी जा रही है। मंगलवार को चंद्र नगर की रामप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

कुल मरीजों की संख्या हुई दस
जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या 10 हो गई है। इसमें से 7 एक्टिव मरीज हैं। संक्रमण का फैलाव बढ़ने और केंद्र व शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद भी जिले के अस्पतालों में उनका पालन नहीं किया जा रहा है। अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में रोजाना 3 से 4 हजार मरीज पहुंच रहे लेकिन किसी को भी मास्क पहनने के लिए नहीं कहा जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता का कहना है कि 47 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला सहित अब तक जो भी मरीज मिले उनमें कोई गंभीर मामले की पुष्टि नहीं हुई है सभी सक्रिय मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: रिपोर्ट सार्वजनिक हो या नहीं…आज होगा इसका फैसला, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने दर्ज कराई थी आपत्ति

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें