Weather Today : उमस और गर्मी से लोग बेहाल, जानिए आज गाजियाबाद के मौसम का हाल

उमस और गर्मी से लोग बेहाल, जानिए आज गाजियाबाद के मौसम का हाल
UPT | आज गाजियाबाद में मौसम का हाल।

Sep 28, 2024 08:39

अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया है।

Sep 28, 2024 08:39

Short Highlights
  • मौसम में बदलाव से फिर बढ़ा गाजियाबाद का तापमान
  • बारिश की संभावनाओं के बीच बढ़ी गर्मी और उमस 
  • गाजियाबाद में मौसम दो दिन ऐसे ही रहने की संभावना
Ghaziabad Weather Today :  गाजियाबाद में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। गाजियाबाद-NCR के लोगों को गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत इसके बारे में अभी मौसम वैज्ञानिक और  IMD भी ठीक बताने की स्थिति में नहीं है। वातावरण में नमी का स्तर एक बार फिर से बढ़ा है। 

जून वाली गर्मी जैसा हाल
बीते दिनों हुई बारिश और मौसम(Weather) अच्छा हो गया था। लेकिन उसके बाद फिर से अब जून वाली गर्मी जैसा हाल हो रहा है। गाजियाबाद में तेज धूप से और बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ा है। गाजियाबाद और एनसीआर में मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। 

बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही आज बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे उमस और बढ़ सकती है। हालांकि आज गाजियाबाद और एनसीआर के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना है। बता दें कि गाजियाबाद इस समय मौसम विभाग के यलो जोन में है।

गाजियाबाद में बारिश न होने से तापमान बढ़ा
गाजियाबाद में बारिश न होने से तापमान बढ़ा है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया है। शुक्रवार को गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 35.2 रहा था जो कि सामान्य तापमान है।
 

Also Read

मेरठ के उर्दू टीचर ने चंडीगढ़ के मदरसे में मासूम से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

28 Sep 2024 09:58 AM

मेरठ Meerut News : मेरठ के उर्दू टीचर ने चंडीगढ़ के मदरसे में मासूम से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 6 बजे मदरसे में रहने वाले शिक्षक ने बालक को एक कमरे में ले जाकर कुकर्म किया। वह चिल्ला ना सके, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। और पढ़ें