Ghazabad Weather : गाजियाबाद में बारिश ने गर्मी से दी राहत, जानिए आज का मौसम अपडेट

गाजियाबाद में बारिश ने गर्मी से दी राहत, जानिए आज का मौसम अपडेट
UPT | गाजियाबाद में बारिश के बीच सड़कों से निकलते वाहन।

Jul 26, 2024 02:00

आज पूरे दिन गाजियाबाद में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। गाजियाबाद और आसपास के जिलों में रात से ही आसमान में हल्के बादल छाए हैं।

Jul 26, 2024 02:00

Short Highlights
  • आज सुबह से हो रही है गाजियाबाद में बारिश 
  • आज दिन में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया
  • बारिश से उमस और गर्मी से मिली लोगों को राहत
Ghazabad Weather : गाजियाबाद में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिन में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली है। वहीं जगह-जगह जलभराव से परेशानी भी बढ़ी है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक ऐसे ही बारिश की संभावना जताई है। आज पूरे दिन गाजियाबाद में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। गाजियाबाद और आसपास के जिलों में रात से ही आसमान में हल्के बादल छाए हैं। इसी के साथ हल्की बारिश हो रही है। गाजियाबाद में बारिश से अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बुधवार को हुई थी तेज बारिश 
बुधवार को गाजियाबाद में झमाझम बारिश हुई थी। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। देहात क्षेत्र के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। वहीं शहरी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। बारिश से दिनभर सड़के व गलियां भीगतीं रहीं। 

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे आ गया है। सुबह शुरु बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसी के साथ हवा भी चल रही है। 

गाजियाबाद की हवा संतोषजनक श्रेणी में 
गाजियाबाद में बारिश के बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में  है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 रहा, सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 दर्ज किया गया है। गुरुग्राम का एक्यूआई 90 फरीदाबाद में 145 और ग्रेटर नोएडा में 140 एक्यूआई दर्ज किया है।

Also Read

चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगाई रोक, डेवलपर्स को दी चेतावनी

18 Oct 2024 10:09 AM

गौतमबुद्ध नगर एक्शन मोड में नोएडा अथॉरिटी : चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगाई रोक, डेवलपर्स को दी चेतावनी

नोएडा अथॉरिटी का एक्शन मोड जारी है। प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रमुख ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इन प्रोजेक्ट को सील भी कर दिया गया है। और पढ़ें