Shardiya Navratri 2024 : नवरात्र में लौंग का किया ये छोटा सा उपाय दूर करेगा जीवन की हर परेशानी

नवरात्र में लौंग का किया ये छोटा सा उपाय दूर करेगा जीवन की हर परेशानी
UPT | नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े अचूक उपाय

Oct 09, 2024 08:35

लौंग के दीया से दुर्गा की आरती को शुभ मानतें हैं। पूजा पाठ और घर में मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये लौंग सारे संकटों को दूर करती है।

Oct 09, 2024 08:35

Short Highlights
  • नवरात्र के नौ दिनों में जरूर करें लौंग का उपाय
  • पूजा में लौंग के इस्तेमाल से दूर होगी परेशानियां
  • मान्यता है कि लौंग के उपायों से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं
Shardiya Navratri Laung Upay : इन दिनों नवरात्र के मौके पर देवी की आराधना हर घर में की जा रही है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के स्वरूपों को पूजा जाता है। इस दौरान माता की पूजा में कई चीजों का उपयोग होता है। इन्हीं में से एक लौंग भी है। जिसको पूजा में इस्तेमाल करने मात्र से जीवन की सभी परेशानियां दूर होगी। इससे देवी मां की कृपा बरसाएंगी। 

लौंग के दीया से दुर्गा की आरती शुभ 
लौंग के दीया से दुर्गा की आरती को शुभ मानतें हैं। पूजा पाठ और घर में मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये लौंग सारे संकटों को दूर करती है। नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े अचूक उपाय करने से लाभ मिलते हैं। 

अचूक उपाय करने से लाभ मिलते हैं
1. नवरात्रि में नौ दिन शाम को घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का दीया जलाएं। इस तेल में एक लौंग डाल दें। इससे घर के दोषों से मुक्ति मिलती है। संकट भी दूर हो जाते हैं।
 2. नवरात्रि में 7 लौंग लेंकर उसे लाल कपड़े में बांधे। इसके बाद इसे घर की पूर्व दिशा में टांगें। नौ दिन के बाद दशमी  को इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करने से भाग्य खुल जाता है।
3. घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए नवरात्रि के दौरान घर के बाथरूम में पांच लौंग को जला दें। इससे घर पर किसी की बुरी नजर लगी है, तो छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही घर में सकारात्मकता आएगी।
4. अष्टमी या नवमी के दिन हवन करें, तो आहुति के रूप में लौंग जरूर डालें। ऐसा करने से घर में बरकत होती है। इसी के साथ घर में कलह और क्लेश दूर होता है और घर में सुख शांति का वास होता है।

Also Read

जल्द आएंगे Cold Weather के दिन, दिसंबर से भीषण शीत लहर के लिए रहिए तैयार

9 Oct 2024 08:59 AM

मेरठ Weather Update : जल्द आएंगे Cold Weather के दिन, दिसंबर से भीषण शीत लहर के लिए रहिए तैयार

ला नीना प्रभाव के कारण इस बार सर्दियों में उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और बारिश की संभावना अधिक है। सर्दियों के दौरान दिसंबर और जनवरी में शीत लहरें चलेगीं ठंड का सबसे अधिक प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पढ़ें