Ghaziabad weather : मानसून की बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान, जानिए आज गाजियाबाद के मौसम का हाल

मानसून की बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान, जानिए आज गाजियाबाद के मौसम का हाल
UPT | Ghaziabad weather Update

Jun 28, 2024 08:31

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Jun 28, 2024 08:31

Short Highlights
  • आज दिन में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने का अनुमान
  • गाजियाबाद में मानसून की पहली बारिश 64 एमएम बरसा पानी
  • रविवार तक मौसम के हालात ऐसे ही बने रहने का अनुमान 
     
Ghaziabad Weather Update : गाजियाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह मानसून की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बुधवार रात से बृहस्पतिवार की शाम तक गाजियाबाद में कुल 64 एमएम वर्षा दर्ज की गई। तड़के ठंडी हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिले के वातावरण में आद्रता 73 फीसदी व हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटे है। मौसम के जानकारों का कहना है कि यह मानसून के बारिश की शुरूआत है। बादलों में स्थिरता होने से आने वाले एक सप्ताह मौसम ऐसे बने रहने की संभावना है।

हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि आज शुक्रवार को तापमान दिन में 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। दिन और रात में बादल छाने के साथ तीन से चार घंटे तक बूंदाबांदी होने की  सकती है। शुक्रवार को भी 60 एमएम से अधिक वर्षा होने की स्थिति बन रही है।

हल्की उसके बाद भारी बारिश का अनुमान
गाजियाबाद में ऐसी स्थिति रविवार तक रहेगी। मानसून अब पूरे एनसीआर में पहुंच चुका है। मानसून की शुरूआती दौर में हल्की उसके बाद भारी बारिश का अनुमान है। अभी 1 जुलाई तक छुटपुट बारिश होने की संभावना है। गा​जियाबाद और एनसीआर में मानसून 1 जुलाई के बाद रफ्तार पकड़ेगा। 
 

Also Read

हाथरस हादसे पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-ये प्रशासन की नाकामी, मुआवजा दे सरकार

3 Jul 2024 02:17 PM

बागपत UP Hathras stampede : हाथरस हादसे पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-ये प्रशासन की नाकामी, मुआवजा दे सरकार

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने हादसे पर शोक प्रकट किया है। नरेश टिकैत ने हादसे को प्रशासन की अनदेखी और सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया है। और पढ़ें