Barabanki News : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...
UPT | विवाहिता की मौत के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

Jul 03, 2024 14:23

बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव...

Jul 03, 2024 14:23

Barabanki News : बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला
मामला जनपद के थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम सरांय रज्जन का है। ग्राम रसूलपुर के संग्राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री 24 साल की सविता यादव की शादी 16 मई 2023 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ही ग्राम सरांय रज्जन के विकास यादव के साथ की थी। विवाह में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। परन्तु, ससुराल के लोग बलोनो कार के लिए उनकी बेटी को आएदिन प्रताड़ित कर रहे थे। इस बाबत एक शिकायती प्रार्थना पत्र पहले भी दिया गया था। जिसमें थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर सुलह समझौता करा दिया था। 

समझौते के बाद बेटी को ससुराल भेजा
समझौते के बाद मायके वालों ने अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे सविता ने अपने भाई कृष्ण मगन को फोन पर बताया कि उसका पति, सास, ससुर, जेठ आदि उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। भाई ने कहा कि कमरा बंद कर लो और 112 पुलिस को बुला लो। सविता ने 112 पुलिस को काल कर मौके पर बुलाया। जब पुलिस पंहुच गई, तब उसने दरवाजा खोला और आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिसकर्मी पति, सास, ससुर, जेठ आदि को कड़ी फटकार लगाते हुए मामला शांत कराने के बाद लौट गए। 

फोन नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी
भाई कृष्ण मगन ने बताया कि वह बुधवार की सुबह बहन का हालचाल लेने को फोन लगाया, लेकिन फोन नॉट रिचेबल बता रहा था। कई बार फोन लगाने पर नहीं उठा तो उसने मंझिया खुर्दमऊ निवासी को फोन किया और पुलिस के साथ सरांय रज्जन गांव पंहुचा तो उसे देखकर सभी दंग रह गये। कमरा खुला हुआ था और उसकी बहन का शव लटका हुआ था। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस ने थानाध्यक्ष बदोसराय सन्तोष कुमार को सूचित किया। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में लटकी हुई लाश की फोरेंसिक टीम से जांच कराकर शव नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Also Read

पिकअप से बाइक सवारों की हुई आमने-सामने की टक्कर, एक युवक का पैर कटा

5 Jul 2024 10:42 PM

अयोध्या Ayodhya News : पिकअप से बाइक सवारों की हुई आमने-सामने की टक्कर, एक युवक का पैर कटा

रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल-संजयगंज मार्ग पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और पढ़ें