Today Ghaziabad-NCR Weather : Ghaziabad-NCR में गिरने लगा तापमान, लोगों को मिली उमस से राहत

Ghaziabad-NCR में गिरने लगा तापमान, लोगों को मिली उमस से राहत
UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 15, 2024 08:16

गाजियाबाद के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। दोपहर की धूप के बाद शाम होते-होते तापमान गिर रहा है।

Oct 15, 2024 08:16

Short Highlights
  • गाजियाबाद में रातें होने लगी हैं सर्द 
  • दिन में गर्मी और उमस हुई गायब
  • सुबह और शाम बढ़ी गुनगुनी ठंड 
Today Ghaziabad-NCR Weather : गाजियाबाद-एनसीआर के लोगों को अब उमस और गर्मी से राहत मिल रही है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड से मौसम में ठंडक घुल रही है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद का तापमान और गिरेगा। 

बदल रहा शहर के मौसम का मिजाज
गाजियाबाद-एनसीआर में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। गाजियाबा के मौसम में तापमान में कमी से ठंडक बढ़ने लगी है। ठंड के दिनों में गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। पिछले तीन महा से संतोषजनक श्रेणी में रहा गाजियाबाद का एक्यूआई अब 200 के पार है। गाजियाबाद का AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

पश्चिम विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। बीते दिनों उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर का तापमान और नीचे जाने के संकेत हैं। 

एनसीआर में मौसम का हाल
गाजियाबाद के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। दोपहर की धूप के बाद शाम होते-होते तापमान गिर रहा है। इससे सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगा है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री और न्यूनतम क्रमशः 21-22 डिग्री रह सकता है। 

Also Read

अप्रैल तक शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, कैलिब्रेशन सफल, अब रनवे टेस्टिंग की तैयारी

15 Oct 2024 01:22 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : अप्रैल तक शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, कैलिब्रेशन सफल, अब रनवे टेस्टिंग की तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों में एक अहम पड़ाव पार हो गया है। इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और प्रिसीजन अप्रोच पाथ इंडिकेटर (पीएपीआई) का सफल कैलिब्रेशन 10 से 14 अक्टूबर के बीच किया गया। और पढ़ें