Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज फिर सोना-चांदी महंगा हुआ, जाने मेरठ सराफा भाव

आज फिर सोना-चांदी महंगा हुआ, जाने मेरठ सराफा भाव
UPT | Gold Rate Gold Price Today in Meerut

May 16, 2024 10:44

सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण सराफा बाजार से ग्राहकों की चहलपहल गायब हो गई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोना 80 हजार और चांदी एक लाख रुपए...

May 16, 2024 10:44

Short Highlights
  • दो दिन में सोना 1300 रुपए तक हुआ महंगा
  • तीन दिन के भीतर चांदी की कीमत में 2500 का उछाल
  • 90 हजार प्रति किलो का भाव छूने को तैयार चांदी
Gold Rate Today : मेरठ में इन दिनों सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मेरठ सराफा बाजार में दो दिन में सोना जहां 1300 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। वहीं चांदी के दाम तीन दिन में 2500  रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं। सोना-चांदी की कीमत बढ़ने से मेरठ सराफा बाजार से खरीदार गायब हो गए हैं। सराफा बाजार में सोना-चांदी के जेवरों की खरीदारी अब नाम मात्र की रह गई है। मेरठ सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि अभी सोना—चांदी की कीमत में ऐसे ही तेजी बरकरार रहेगी। 

तीन दिन में सोना-चांदी के दामों में आई तेजी
मेरठ में तीन दिन में सोना-चांदी की कीमत में काफी तेजी आई है। मेरठ सराफा बाजार में 14 मई को सोना की कीमत में 470 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई। जिसके बाद 24 कैरेट सोना का भाव 72,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। इसक बाद कल बुधवार 15 मई को सोना 800 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। इसके बाद सोना का भाव 73,280 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।

गुरुवार को सोने की कीमत 100 रुपए बढ़ गई
आज गुरुवार को सोने की कीमत 100 रुपए बढ़ गई। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना का दाम 73,380 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। बात चांदी कीमत की करें तो 14 मई को चांदी के दाम में 570 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई। जिससे चांदी का दाम 85,440 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद 15 मई को चांदी के दाम में 1,530 रुपए का उछाल आया। जिसके बाद चांदी का भाव 86,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आज गुरुवार को चांदी की कीमत में 480 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 87,450 रुपए है। 
 

Also Read

17,409 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा निर्माण, विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से किया जाएगा लैस

27 Jul 2024 04:24 PM

हापुड़ हापुड़ में बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर : 17,409 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा निर्माण, विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से किया जाएगा लैस

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में इजाफा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों को उत्तम सुविधाएं... और पढ़ें