हापुड़ में तेंदुआ से दहशत : जंगल में लगाया पिंजरा, घरों में डर के मारे दुबके लोग 

जंगल में लगाया पिंजरा, घरों में डर के मारे दुबके लोग 
UPT | leopard

Jul 08, 2024 18:37

दरअसल, गांव के लोगों द्वारा वन विभाग को तेंदुआ होने की सूचना दी जा रही है। हालांकि तेंदुआ होने विभाग के कर्मचारियों को कोई सबूत नहीं मिले है। लेकिन ग्रामीणों की मांग पर गांव के जंगल में एक पिंजरा लगाया है...

Jul 08, 2024 18:37

Hapur News : थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने के बाद अब वन विभाग द्वारा  जंगल में पिंजरा लगा दिया है। पिछले करीब दो महीने से क्षेत्र के अलग-अलग कई गांव में तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया था। वन विभाग की टीम को पुख्ता सबूत नहीं मिलने से तेंदुआ होने की कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन तेंदुआ होने की लगातार खबर से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीण की मांग पर वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाया है। 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, गांव के लोगों द्वारा वन विभाग को तेंदुआ होने की सूचना दी जा रही है। हालांकि तेंदुआ होने विभाग के कर्मचारियों को कोई सबूत नहीं मिले है। लेकिन ग्रामीणों की मांग पर गांव के जंगल में एक पिंजरा लगाया है और अभी तक पिंजरे के आस-पास तेंदुए के भटकने के पंजों के निशान नहीं मिले है, जिससे ग्रामीण में मायूसी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ जल्द से जल्द पकड़ा जाए, जिससे भयमुक्त होकर ग्रामीण और किसान अपने कामकाज कर सके।

क्या बोले अधिकारी?
वन क्षेत्राधिकारी मुकेश काण्डपाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार गांव में तेंदुआ होने की सूचना मिल रही थी, तभी से टीम लगातार गश्त कर रही है। अनुमति के बाद गांव में पिंजरा भी लगा दिया गया है। जंगल में करीब एक सप्ताह तक पिंजरा लगा रहेगा।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें