हापुड़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन : विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने से देश निराश, न्याय दिलाने की मांग

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने से देश निराश, न्याय दिलाने की मांग
UPT | ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता।

Aug 08, 2024 17:33

पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई करने विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में विनेश...

Aug 08, 2024 17:33

Hapur News : पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई करने विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में विनेश फोगाट को न्याय दिलाने की मांग की गई है। कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी पहुंचे। कांग्रेसियों ने पीड़ित महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए जमकर नारेबाजी की। 

हर भारतीय की आंखें नम हैं
प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक खेल में भारत की महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने दमदार प्रदर्शन किया। ओलंपिक खेल में विनेश फोगाट के प्रदर्शन से हर भारतीय गौरवांवित महसूस कर रहा था। लेकिन, फाइनल मैच में विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इससे हर भारतीय की आंखें नम हैं। 

फोगाट की हार एक साजिश
प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट की हार को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जिस बेटी विनेश फोगाट ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने विरोधी प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटा दी, आज उसी महिला खिलाड़ी को हराने की पुरजोर साजिश की गई है। यह हर भारतीय खिलाड़ी और देश की महिलाओं के लिए बेहद ही शर्म की बात हैं।

कुश्ती जीती, भारत की बेटी हारी
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट की हार में कहीं न कहीं साजिश की बू आ रही है। राष्ट्रपति को इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। इस हार से कुश्ती तो जीत गई, लेकिन भारत की एक बेटी हार गई। इस बारे में हर भारतीय को बड़ी ही गंभीरता से सोचने की जरूरत है। 

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, विक्की शर्मा, मुकेश कौशिक, सीमा शर्मा, गौरव गर्ग, निसार खान, नरेश भाटी, जितेंद्र अग्रवाल, यशपाल ढिलौर, सुखपाल गौतम, आकाश त्यागी, विकास त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें