हापुड़ में सांप का कहर जारी : 6 दिन में 6 लोगों को डसा, सर्च अभियान जारी

6 दिन में 6 लोगों को डसा, सर्च अभियान जारी
UPT | सर्च अभियान जारी

Oct 26, 2024 09:32

सदरपुर गांव में एक बार फिर सांप ने महिला को डस लिया। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 दिन में 6 लोगों को सांप ने डस लिया है। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Oct 26, 2024 09:32

Hapur News : बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में एक बार फिर सांप ने महिला को डस लिया। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। वहीं सांप के काटने के बाद एक बार फिर गांव में दहशत फैल गई है। 6 दिन में 6 लोगों को सांप ने डस लिया है। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।



क्या है पूरा मामला
इन दिनों गांव सदरपुर में सांप के काटने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं और लोग रात में अपने घरों के बाहर पहरा दे रहे हैं। मालूम हो तो सांप के काटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सांप के काटने से दो लोग घायल हैं, हालांकि उनकी हालत में सुधार है। वन विभाग की टीम भी सर्च अभियान चला रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। अब शुक्रवार रात को सांप ने मृतक पूनम की भाभी उमेश देवी के हाथ में भी डस लिया जो अपने खेत में काम कर रही थी। उसकी चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे, जिन्होंने तुरंत उमेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सीएचसी भेज दिया गया है। उमेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें : UPRNN के पूर्व परियोजना प्रबंधक पर कसेगा शिकंजा : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की तैयारी 

पूर्व में हो चुकी है घटनाएं
रविवार रात को गांव में रिंकू सिंह की पत्नी पूनम, बेटी साक्षी और बेटे कनिष्क को सांप ने डस लिया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया, अगले दिन मजदूर प्रवेश और फिर उसकी पत्नी ममता को सांप ने डस लिया। दोनों का अभी इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। इन घटनाओं को लेकर ग्रामीणों की दहशत कम नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें : नोएडा में लगाए गए ‘बटेंगे तो कटेंगे’ होर्डिंग पर विवाद : सपा ने उठाए सवाल, कह दी ये बड़ी बात 

क्या बोले अधिकारी
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है, उसकी हालत में काफी सुधार है। साथ ही ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि गांव से दो सांप पकड़े गए हैं, वह धामन प्रजाति के हैं। जहरीले सांपों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही सांपों को पकड़ लिया जाएगा।

Also Read

सहायक प्रबंधक बर्खास्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

26 Oct 2024 06:01 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार का मामला : सहायक प्रबंधक बर्खास्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Development Authority) में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके चलते एक सहायक प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया। और पढ़ें