Meerut weather news : इन जिलों में भीषण वर्षा का अलर्ट, मेरठ और आसपास बारिश से मौसम हुआ सुहाना

इन जिलों में भीषण वर्षा का अलर्ट, मेरठ और आसपास बारिश से मौसम हुआ सुहाना
UPT | Meerut Weather

Jul 26, 2024 10:46

सुबह साढ़े नौ बजे से आरंभ हुई बरसात अभी तक जारी है। हालांकि अलग - अलग स्थानों पर बारिश की तीव्रता में उतार चढ़ाव है।

Jul 26, 2024 10:46

Short Highlights
  • सुबह से हो रही तेज बारिश से तापमान हुआ कम
  • मौसम विभाग ने जारी किया दो दिन बारिश का अलर्ट
  • बारिश का मौसम ने कांवड़ियों की मंजिल को किया आसान
Weather News :मेरठ में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मेरठ और आसपास के जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के चलते जहां तापमान में कमी आई है। वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। बारिश के चलते जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मेरठ में मानसून फिर से सक्रिय
मेरठ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। अगले कुछ घंटे के भीतर मेरठ और आसपास के जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। मानसून सक्रिय होने के बाद पचिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। 

गाजियाबाद में हल्की बारिश 
गाजियाबाद में गुरुवार को हल्की वर्षा होने हुई है। गाजियाबाद का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में आर्द्रता अधिकतम 80 प्रतिशत व न्यूनतम 70 प्रतिशत रह सकती है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश का अनुमान  
काफी दिनों से उमस से जूझ रहे गौतमबुद्धनगर वासियों के लिए राहत की खबर है। नोएडा में बारिश से मौसम सुहाना होगा। हवा चलने से उमस से राहत मिलेगी। गेटर नोएडा में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश की संभावनाएं
मुजफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। मुजफ्फरनगर  में आज भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बागपत में बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि बागपत में आज बारिश हो सकती है। बागपत में अधिकतम तापमान में कमी होगी और न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। बागपत में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मेरठ में जोरदार बरसात के बाद अनुमान
मानसून के आगमन के बाद मेरठ में जोरदार बरसात का  अनुमान है। सावन के महीने में भगवान शिव मेरठ पर मेहरबान हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से आरंभ हुई बरसात अभी तक जारी है। हालांकि अलग - अलग स्थानों पर बारिश की तीव्रता में उतार चढ़ाव है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्विविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर की ओर गतिशील है। जिससे दिल्ली एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना आगामी दो दिनों तक है। मौसम विभाग ने मेरठ समेत आसपास के जनपदों के लिए यलो एलर्ट जारी किया है। 

Also Read

चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगाई रोक, डेवलपर्स को दी चेतावनी

18 Oct 2024 10:09 AM

गौतमबुद्ध नगर एक्शन मोड में नोएडा अथॉरिटी : चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगाई रोक, डेवलपर्स को दी चेतावनी

नोएडा अथॉरिटी का एक्शन मोड जारी है। प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रमुख ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इन प्रोजेक्ट को सील भी कर दिया गया है। और पढ़ें