Weather Update : 18 से 22 फरवरी तक यूपी के इन जिलों में भीषण बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

18 से 22 फरवरी तक यूपी के इन जिलों में भीषण बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
UPT | आज मेरठ में मौसम का हाल

Feb 17, 2024 12:59

18 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा और 19-20 फरवरी को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। 21 और 22 फरवरी को भी बारिश होने के आसार हैं।

Feb 17, 2024 12:59

Short Highlights
  • अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
  • उत्तराखंड में सक्रिय हुए दो पश्चिम विक्षोभ से बदलेगा मौसम 
  • चलेगी तेज हवाएं और होगी भीषण बारिश-ओलावृष्टि 
Meerut Weather : पहाडी राज्य उत्तराखंड में सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ का असर मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में दिखाई देगा। इसके चलते मेरठ और आसपास के जिलों में 18 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा और 19-20 फरवरी को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। 21 और 22 फरवरी को भी बारिश होने के आसार हैं।

दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मेरठ में दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

फरवरी के बचे दिनों में सर्दी के दिन वापस लौटने के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सूरज देव के अनुसार 18 फरवरी से मौसम में बदलााव आएगा। जिससे तेज हवाओं के साथ और ओलावृष्टि के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। बारिश का ये क्रम 22 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ होने के आसार हैं। हालांकि फरवरी के बचे दिनों में सर्दी के दिन वापस लौटने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 185 दर्ज किया गया। जो कि मध्यम श्रेणी का बताया जा रहा है।   

तेजी से बढ़ रहा तापमान 
फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। हालांकि एक पश्चिम विक्षोभ उत्तर पूर्व की ओर सक्रिय हुआ था। लेकिन वायुमंडलीय परिवर्तन के कारण पश्चिम विक्षोभ कमजोर पड़ गया। लेेकिन उत्तराखंड के वायुमंडल में सक्रिय दो पश्चिम फरवरी में बारिश की कमी को पूरा कर देंगे। 

Also Read

गाजियाबाद में गुनगुनी ठंड की सुगबुगाहट, तापमान ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

20 Sep 2024 08:17 AM

गाजियाबाद Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में गुनगुनी ठंड की सुगबुगाहट, तापमान ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

अलग-अलग समय पर बूंदाबांदी दर्ज की गई है। इससे हवा में हल्की ठंडक है। ऐसे में तापमान में कमी आई है। और पढ़ें