रात का तापमान कम रहेगा। जिससे रात कूल होगी। होली पर मौसम में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने रंग की होली 25 व होली के दूसरे दिन 26 मार्च को अधिकतम तापमान...
Meerut Holi Weather update : होली पर मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, बढ़ेगी गर्मी या रहेगी ठंड जाने यहां
Mar 24, 2024 09:07
Mar 24, 2024 09:07
- होली पर मौसम विभाग ने जताया अनुमान
- अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना
- पश्चिम यूपी के जिलों में होली पर मौसम भी देगा साथ
मेरठ में होली पर अधिकतम तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में होली पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जो सामान्य के बराबर होने का अनुमान है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और हापुड जिला में सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। दिन में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल
बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जबकि रात के तापमान में कुछ अधिक बदलाव की संभाावना नहीं है। होली पर रात सुहानी रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास भी होली पर होगा।
Also Read
20 Sep 2024 10:54 AM
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एक चेन स्नेचर के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें