Meerut News : पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से कांवड़िये की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से कांवड़िये की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...
UPT | सांकेतिक फोटो।

Jul 25, 2024 15:36

मेरठ के दौराला में एक कांवड़ कैंप में रुके कांवड़िए की करंट लगने से मौत हो गई। हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापस दिल्ली जा रहे प्रदीप कुमार अपने साथियों संग कैंप में रुके थे। पंखा एडजस्ट करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया।

Jul 25, 2024 15:36

Meerut News : मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय कांवड़िये की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह जल लेकर अपने घर लौट रहा था। सड़क किनारे स्थित एक कांवड़ शिविर में रुका था। वहां पंखा एडजेस्ट करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। 

दिल्ली का रहने वाला था प्रदीप
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार कांवड़ यात्रा पर था। उसकी दौराला में एक कांवड़ शिविर में करंट लगने से मृत्यु हो गई। प्रदीप अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा था। गुरुवार सुबह वह दौराला में एक शिविर में रुका था। प्रदीप ने एक पंखे को एडजस्ट करने का प्रयास किया। तभी पंखे में अचानक करंट आ गया और प्रदीप उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना के तुरंत बाद कैंप के आयोजकों और प्रदीप के साथी कांवड़ियों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने कहा कि कांवड़िये की मौत करंट लगने से हुई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। 

बिजली उपकरणों से दूर रहें
एसएसपी विपिन टाडा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते सुरक्षा के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में बिजली के उपकरणों में करंट फैल रहा है। उन्होंने सभी कांवड़ियों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में बिजली उपकरणों को न छुएं। उन्होंने कैंप के आयोजकों को सभी उपकरणों की जांच के निर्देश दिए हैं। 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें