Meerut Weather News : दिन का तापमान बढ़ा उमस भरी गर्मी से बुरा हाल, जाने हफ्ते भर के मौसम का हाल

दिन का तापमान बढ़ा उमस भरी गर्मी से बुरा हाल, जाने हफ्ते भर के मौसम का हाल
UPT | आज मेरठ मौसम का हाल।

May 13, 2024 09:16

आज सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अब उमस भरी गर्मी...

May 13, 2024 09:16

Short Highlights
  • इस हफ्ते तापमान बढ़ने से बढ़ेगी गर्मी
  • लू के चलने से गर्म हवाएं भी झुलसाएंगी
  • अब आगे बारिश की कोई संभावना नहीं
Meerut Weather : मौसम एक बार फिर से गर्म हो रहा है। मेरठ मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि आने वाले दिनों में मेरठ का तापमान बढ़ेगा। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर में लू चलने की संभावना है। मेरठ में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम अपडेट के मुताबिक इस हफ्ते तेज गर्मी और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करने वाला होगा।  

बादलों व धूप के बीच आंख मिचौली
दो दिन पहले मौसम बदलने से तेज आंधी के साथ कई शहरों में बूंदाबांदी हुई। इससे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। रविवार को आसमान में बादलों व धूप के बीच आंख मिचौली चलती रही। आज सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अब उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। 

गर्मी प्रचंड रूप दिखाएगी
आने वाले दिनों में पश्चिम यूपी के जिलों में अब दिन और रात में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। दिन में लू चलने से गर्म हवाएं झुलसाएंगी। मंगलवार से गर्मी प्रचंड रूप दिखाएगी। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। मेरठ में दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
आने वाले दिनों में तापमान में उछाल आएगा। इसी के साथ दिन में लू भी परेशान करेगी। आज सोमवार को सुबह अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक जाने की उम्मीद है। गर्मी के साथ ही मेरठ का वायु प्रदूषण सूचकांक भी बढ़ गया है।

मेरठ के विभिन्न इलाकों में एक्सूआई 150 से ऊपर दर्ज किया गया है। सबसे अधिक एक्यूआई 203 जय भीमनगर का दर्ज किया गया है। जबकि बेगमपुल का एक्यूआई स्तर बढ़कर 180 पर पहुंच गया। गंगानगर में 150, पल्लवपुरम में 154 और दिल्ली रोड पर 170 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें