Meerut News : मर्सिडीज कार, 50 लाख नहीं मिले तो न्यूजीलैंड में NRI पति ने विवाहिता को घर से निकाला

मर्सिडीज कार, 50 लाख नहीं मिले तो न्यूजीलैंड में NRI पति ने विवाहिता को घर से निकाला
UPT | न्यूजीलैंड से विवाहिता ने फोन कर अपने परिजनों को आपबीती बताई

Sep 25, 2024 09:11

परिजनों ने एनआरआई दामाद से इस बारे में बात की। दामाद ने साफ कहा कि उनको मर्सिडीज कार और 50 लाख रुपये दहेज में और चाहिए। अगर वो नहीं मिलते तो अपनी बेटी को ले जाओ।

Sep 25, 2024 09:11

Short Highlights
  • परिजनों ने टिकट कराया तो वापस मेरठ पहुंची विवाहिता 
  • शादी के बाद न्यूजीलैंड में पति संग गई थी विवाहिता
  • 65 लाख खर्च कर एनआरआई से कराई थी परिजनों ने शादी 
Meerut News : मेरठ में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने  आया है। जहां एक एनआरआई पति ने अपनी पत्नी को न्यूजीलैंड में घर से बाहर निकाल दिया। न्यूजीलैंड से विवाहिता ने फोन कर अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने मेरठ से टिकट कराकर विवाहिता को वापस इंडिया बुलाया। 

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार का
मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार का है। यहां का रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी एनआरआई युवक से तय की। युवक न्यूजीलैंड में नौकरी करता है। परिजनों ने धूमधाम से शादी की और करीब 65 लाख रुपये खर्च किए। शादी में दहेज का पूरा सामान दिया गया। शादी के बाद विवाहिता अपने पति के साथ न्यूजीलैंड चली गई। बताया जाता है कि न्यूजीलैंड में विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा।

न्यूजीलैंड में विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी
आरोप है कि न्यूजीलैंड में विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी और उसको कई कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। विवाहिता ने ये बात अपने परिजनों को फोन कर मेरठ में बताई तो परिजनों ने एनआरआई दामाद से इस बारे में बात की। दामाद ने साफ कहा कि उनको मर्सिडीज कार और 50 लाख रुपये दहेज में और चाहिए। अगर वो नहीं मिलते तो अपनी बेटी को ले जाओ।

विवाहिता को एनआरआई पति ने उसको घर से निकाल दिया
दो दिन तक प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता को एनआरआई पति ने उसको घर से निकाल दिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी की शादी के दो दिन बाद ही दहेज के लिए ससुरालियों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। न्यूजीलैंड से किसी तरह से मेरठ पहुंची विवाहिता ने अपने एनआरआई पति और उसके परिजनों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

Also Read

हर क्षेत्र में दिखता है 'योगी इफेक्ट', यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अवसरों की टोकरी...

25 Sep 2024 04:22 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में बोले जगदीप धनखड़- हर क्षेत्र में दिखता है 'योगी इफेक्ट', यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अवसरों की टोकरी...

जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का कैसे वर्णन किया जाए, देश का सबसे बड़ा राज्य उनके गतिशील शासन में फल-फूल रहा है। योगी इस राज्य के लिए 'गेम चेंजर' साबित हुए हैं ... और पढ़ें