लखपति दीदी सम्मान समारोह : मेरठ में सम्मानित लखपति दीदियों ने साझा किए अनुभव

मेरठ में सम्मानित लखपति दीदियों ने साझा किए अनुभव
UPT | विकास भवन में लखपति दीदी सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देते विधायक अमित अग्रवाल।

Aug 26, 2024 18:35

कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन मेरठ के सभागार में किया गया। जिसमें जनपद के समस्त विकासखंडों से लखपति महिला दीदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Aug 26, 2024 18:35

Short Highlights
  • महाराष्ट्र के जलगांव में पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण 
  • मेरठ में 133 समूहों को रिवॉल्विंग फंड, 551 समूहों को सीआईएफ वितरण
  • मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बांटे प्रशस्ति पत्र 
लखपति दीदी सम्मान समारोह :  आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मेरठ अंतर्गत विधायक अमित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जलगांव, महाराष्ट्र से लखपति दीदी सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन मेरठ के सभागार में किया गया। जिसमें जनपद के समस्त विकासखंडों से लखपति महिला दीदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

551 समूहों को सीआईएफ भी वितरण किया गया
कार्यक्रम में जनपद मेरठ में 133 समूहों को रिवॉल्विंग फंड एवं 551 समूहों को सीआईएफ भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमित अग्रवाल द्वारा लखपति महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखपति महिलाओं द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए।

समस्याओं पर वार्ता की गई
विधायक अमित अग्रवाल द्वारा समूहों की महिलाओं से योजना संचालन में आने वाली समस्याओं पर वार्ता की गई। इस दौरान बैंकों से आने वाली समस्याओं के निस्तारण पर अपने सुझावों से अवगत करवाया गया। इसी के साथ जनपद के सामुदायिक संगठन से जुड़ी अन्य महिलाओं को इन लखपति दीदियों से प्रेरित होकर अपनी स्किल्स में इजाफा करते हुए आजीविका संवर्धन कर लखपति दीदी परिवार में शामिल होने हेतु उपस्थित मीडिया के माध्यम से आवाहन किया गया, और साथ ही अपनी शुभकामनाएं प्रदान की गई दी।

सभी के साथ ग्रुप फोटोग्राफ्स किया गया
कार्यक्रम के अंत में विधायक जी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी के साथ ग्रुप फोटोग्राफ्स किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार अनय कुमार मिश्रा द्वारा सभी को शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

2634 लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र
जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के साथ साथ समस्त 12 विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक स्तर तथा जनपद के 48 क्लस्टरों में सीएलफ पदाधिकारियों की उपस्थिति में 2634 लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें