Weather in UP : चक्रवाती तूफान यागी का यूपी में असर, होगी भारी बारिश और चलेंगी 50 किमी की रफ्तार से हवाएं

चक्रवाती तूफान यागी का यूपी में असर, होगी भारी बारिश और चलेंगी 50 किमी की रफ्तार से हवाएं
UPT | Weather Update

Sep 17, 2024 09:06

सोमवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुल्तानपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा

Sep 17, 2024 09:06

Short Highlights
  • कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना 
  • पश्चिम यूपी के हिस्सों में तेज हवाओं का दौर
  • यूपी के जिलों में अभी मौसम में रहेगा बदलाव 
Weather Update News :  बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यागी का यूपी के मौसम पर असर दिखाई देगा। चक्रवाती तूफान यागी के कारण बने कम दबाव क्षेत्र के असर से अगले दो से तीन दिन यूपी के कई जिलों में मौसम प्रभावित करने वाला रहेगा। सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का माहौल बना रहा। 

गरज चमक के साथ भीषण बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को दक्षिणी जिलों और मध्यप्रदेश से सटे शहरों में गरज चमक के साथ भीषण बारिश की संभावना जताई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार प्रदेश के प्रयागराज, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में मंगलवार को अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना
मौसम विभाग ने कहीं पर हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यागी का उत्तर प्रदेश पर असर पड़ने वाला है। इसके चलते पूर्वी जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश अलर्ट है।

इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। उनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज,प्रतापगढ़,कौशांबी,फतेहपुर, मिर्जापुर,सोनभद्र, वाराणसी,  चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया,मऊ, सुल्तानपुर, देवरिया और अयोध्या शामिल है।

यहां रहा अधिकतम तापमान
सोमवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुल्तानपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के असर से अगले दो से तीन दिन मध्यम बारिश की संभावना है। दिन में कभी तेज धूप तो कहीं बदल छाए रहेंगे। तापमान में उछाल से गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री की बढ़त के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Also Read

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

19 Sep 2024 10:00 AM

मेरठ Meerut Police Encounter : मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोकश मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज पुत्र मौ. रफीक निवासी चमड़ा पैठ गली न0 31 थाना लोहियानगर मेरठ के दायें पैर में गोली लगी और पढ़ें