Meerut News : राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ​निगम अफसरों को लगाई फटकार, कहा-लोगों का उत्पीड़न नहीं करूंगा बर्दाश्त

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ​निगम अफसरों को लगाई फटकार, कहा-लोगों का उत्पीड़न नहीं करूंगा बर्दाश्त
UPT | भाजपा नेता राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Aug 05, 2024 01:21

लोगों को हो रही परेशानी पर भाजपा नेता राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नगर निगम अफसरों को जमकर फटकार लगाई है। डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि या तो कार्रवाई ठीक करें अन्यथा जो कार्रवाई नहीं कर रहे उन पर कार्रवाई होगी।

Aug 05, 2024 01:21

Short Highlights
  • मेरठ नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर खेल
  • जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा 
  • तीन दिन पहले सेना के जवान के साथ हुई थी मारपीट
Meerut News : मेरठ नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में अराजकता हावी है। बाहरी व्यक्ति के कब्जे में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग है। इसको लेकर आए दिन आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को हो रही परेशानी पर भाजपा नेता राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नगर निगम अफसरों को जमकर फटकार लगाई है। डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि या तो कार्रवाई ठीक करें अन्यथा जो कार्रवाई नहीं कर रहे उन पर कार्रवाई होगी।

सेना के जवान से मारपीट मामले में तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी
बता दें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में सेना के जवान से मारपीट मामले में तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है। इसके बावजूद भी विभाग में माहौल ठीक नहीं है। बाहरी लोगों द्वारा प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर रोज हंगामा हो रहा है। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने निगम में पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी पहुंच गए
इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने कहा कि यह काम उनके पद का नहीं, जिस पर डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लिखकर दीजिए, मैं निस्तारण करारूंगा। इसी बीच नगर निगम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी पहुंच गए। उन्होंने भी निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। मामला तूल पकड़ने पर डीएम ने एसडीएम सदर, सीएमओ व निगम अधिकारी को बुलाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को सुलभ करने के निर्देश दिए।

लगातार बढ़ रही है समस्या
नगर निगम परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण जारी न होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महापौर, भाजपा पार्षद लगातार शिकायत कर रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। सेना के जवान रामवीर पर नगर निगम के तीन कर्मचारी राहुल अब्बासी, सलीम और हरीश कुमार ने मारपीट की थी। जिसको लेकर निगम की किरकिरी हुई थी। नगर आयुक्त ने राहुल अब्बासी, सलीम को निलंबित कर दिया, जबकि हरीश की सेवा समाप्त कर दी है। 
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में बाहरी लोग घुसे थे और आम जनता काउंटर के बाहर लाइन लगाए हुए थी।

डॉ. वाजपेयी ने लोगों से बातचीत की
इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसकी जानकारी पर राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी नगर निगम पहुंच गए। डॉ. वाजपेयी ने लोगों से बातचीत की। जिसमें निगम की कार्यशैली की पोल खुली। डॉ. वाजपेयी ने पहले उन कर्मचारियों के बारे में पूछा, जिन्होंने सेना के जवान पर हमला किया था। तीनों कर्मचारी वहां नहीं मिले। वहां पर मौजूद अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने तीनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही।

कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई और व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी
डॉ. वाजपेयी ने कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई और व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी। एक घंटे बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में पहुंचे। अधिकारियों को फटकार लगाकर कहा कि लखनऊ तक मेरी बदनामी हो रही है। पार्टी के बड़े नेता को आज यहां पर आना पड़ गया। इससे ज्यादा क्या हो सकता है। जिस पर अपर नगर आयुक्त ने महापौर को बताया है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वाली वेबसाइट बहुत धीमी चल रही है। एसडीएम और सीएमओ कार्यालय में प्रमाण पत्र के दस्तावेज जाते हैं, जिसके चलते कुछ देरी हो जाती है। 

बोले-सांसद इसको लिखकर दीजिए, समाधान कराएंगे
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मैं स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी हूं। 2017 में शासन का आदेश जारी हुआ था कि नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी तैनात नहीं होंगे। इसके बावजूद निगम परिसर में बैठकर शिकायत सुन रहा हूं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। यह मेरे पद का काम नहीं है। यह बात सुनकर डॉक्टर वाजपेयी ने कहा कि लिख कर दे दीजिए। आप कार्य करने में असमर्थ है। समाधान मैं कराऊंगा। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें