लोकसभा चुनाव 2024 : RLD ने घोषित किए उम्मीदवार, बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को टिकट

RLD ने घोषित किए उम्मीदवार, बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को टिकट
UPT | जयंत चाैधरी

Mar 04, 2024 19:45

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके…

Mar 04, 2024 19:45

Short Highlights
  • रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
  • ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे : जयंत
Meerut News : लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन से रालोद का हिस्सा तय होते ही जयंत चौधरी ने पत्ते खोल दिए हैं। बागपत से राजकुमार सांगवान को और बिजनौर से चंदन चौहान को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
   
इनके नाम घोषित
बागपत लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा बिजनौर लोकसभा सीट से विधायक चंदन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को मौका दिया गया है।
 
जयंत चौधरी ने ट्वीट किया
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे।

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें