Meerut News : मिनी पाकिस्तान बन जाएगा पश्चिम यूपी, अलग राज्य के मुद्दे पर संगीत सोम और संजीव बालियान आमने-सामने

मिनी पाकिस्तान बन जाएगा पश्चिम यूपी, अलग राज्य के मुद्दे पर संगीत सोम और संजीव बालियान आमने-सामने
UPT | पूर्व विधायक संगीत सोम

Sep 11, 2024 23:57

सपा ने भी पूर्व मंत्री संजीव बालियान के बयान का समर्थन किया है। जबकि सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर पश्चिम यूपी अलग राज्य बनता है तो ये मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।

Sep 11, 2024 23:57

Short Highlights
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने की पश्चिम यूपी के अलग राज्य की मांग
  • पूर्व विधायक संगीत सोम बोले-दिल्ली में मिलाया जाए पश्चिम क्षेत्र
  • भाजपा के दोनों दिग्गजों के बयान से राजनीति में सियासी उबाल
Meerut News : पश्चिम यूपी अलग राज्य का मुददा एक बार फिर से गरम हो रहा है। इसको लेकर जहां भाजपा के पूर्व सांसद संजीव बालियान ने अलग राज्य की मांग उठाई है। वहीं सपा ने भी पूर्व मंत्री संजीव बालियान के बयान का समर्थन किया है। जबकि सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर पश्चिम यूपी अलग राज्य बनता है तो ये मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।

अलग राज्य की मांग संजीव बालियान की अपनी राय हो सकती है
उन्होंने कहा कि पश्चिम यूपी अलग राज्य की मांग संजीव बालियान की अपनी राय हो सकती है। ये भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है। दिग्गजों की बयानबाजी से राजनीति में एक बार फिर से सियासी उबाल आ गया है। पश्चिमी क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की इस बहस ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग की थी
बता दें भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपने बयान में पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग की थी। इसके बाद मामला चर्चा में है। संजीव बालियान के इस बयान का सपा विधायक शाहिद मंजूर ने समर्थन किया और कहा कि सपा इस मांग को लंबे समय से उठाती आई है। जबकि भाजपा नेता संगीत सोम ने इस मुददे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम किसी कीमत पर अगल राज्य नहीं बनने देंगे, क्‍योंकि अगर ऐसा हुआ तो यह क्षेत्र मिनी पाकिस्‍तान बन जाएगा।

पूर्व विधायक संगीत सोम ने हस्तक्षेप किया
भाजपा के पूर्व सांसद संजीव बालियान और सपा विधायक शाहिद मंजूर की इस बयानबाजी के बीच भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने हस्तक्षेप किया। उन्‍होंने पश्चिम यूपी के अलग राज्य बनाने का विरोध किया है। संगीत सोम ने कहा कि अगर पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनता है, तो यह क्षेत्र 'मिनी पाकिस्तान' बन जाएगा। जो देश की अखंडता के लिए खतरनाक होगा। 

'दिल्‍ली से जोड़ने की बात कही' 
पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने बयान में कहा कि 'अगर पश्चिमी यूपी को अलग करना है, तो इसे दिल्ली के साथ जोड़कर दिल्ली को बड़ा किया जा सकता है, लेकिन अलग राज्य नहीं बनने दिया जाएगा।' जब मीडिया ने संगीत सोम से पूछा कि संजीव बालियान भी पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि संजीव बालियान को किसने अधिकार दिया है यह मांग करने का? उन्होंने कहा कि अगर यह पार्टी का एजेंडा है, तो इसे पार्टी के स्तर पर तय किया जाना चाहिए। 

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें