एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। अधिकांश लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सात लोग मलबे में दबकर मृत घोषित किए गए हैं। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे मौके पर मौजूद थीं।
मेरठ में बारिश का कहर : पूरी रात चला रेस्क्यू, अब तक निकाली सात लाशें, 40 भैंस और छह बकरी भी मरी
Sep 15, 2024 19:45
Sep 15, 2024 19:45
- मेरठ में बारिश से हुए हादसों से अब तक 10 लोगों की मौत
- बहसूमा में छत गिरने से मरे थे दो मासूम भाई-बहन
- जाकिर कॉलोनी में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
50 साल पुराना जर्जर मकान में चल रही थी दूध की डेरी
जाकिर कॉलोनी के जिस तीन मंजिला मकान में हादसा हुआ। वो करीब 50 साल पुराना है उसमें दूध की डेरी चल रही थी। मकान में नीचे दूध की डेरी थी और ऊपर तीन भाइयों का पूरा परिवार रहता था। पूरा मकान तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया। जिसमें करीब 40 भैंस और छह बकरियां भी मलबे में दबकर मर गई हैं। मकान गिरने के बाद अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन मलबे को हाथ से हटाना संभव नहीं था।
पूरी रात चला रेस्क्यू अब भी जारी
शाम पांच बजे तीन मंजिला मकान जमीदोंज हुआ। उसके बाद से मलबे में दबेे लोगों को निकालने का काम चल रहा है। पूरी रात रेस्क्यू अभियान चला जो कि अभी तक जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक सात लाशों को निकाला जा चुका है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। अधिकांश लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सात लोग मलबे में दबकर मृत घोषित किए गए हैं। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से रेस्क्यू जारी है। दुर्घटना की जांच के लिए डीएम को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस क्षेत्रवासियों की मदद से मलबे को हटाने का काम कर रही है। संकरी गलियों के चलते जेसीबी और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में समय लग रहा है।
Also Read
19 Sep 2024 05:51 PM
इस कार्यवाई में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्राधिकरण के सात वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि ये ट्रांसफर होने के बाद भी लंबे समय से प्राधिकरण में अपने पदों पर तैनात थे... और पढ़ें