Namo Bharat Rapid Train : रक्षाबंधन पर बहनों ने किया नमो भारत रैपिड ट्रेन में सफर, 29 मिनट में मेरठ से साहिबाबाद

रक्षाबंधन पर बहनों ने किया नमो भारत रैपिड ट्रेन में सफर, 29 मिनट में मेरठ से साहिबाबाद
UPT | नमो भारत रैपिड ट्रेन में रक्षाबंधन के दिन यात्रा करतीं बहनें।

Aug 19, 2024 21:55

नमो भारत ट्रेन शुरू होने से महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को शुरू हुई नमो भारत रैपिड ट्रेन में कई बहनों संग उनके परिवार के लोग भी रैपिड ट्रेन के सफर का आनंद लेने पहुंचे।

Aug 19, 2024 21:55

Short Highlights
  • नमो भारत रैपिड ट्रेन 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी 
  • बोले लोग-नमो भारत रैपिड ट्रेन ने दिलाई ट्रैफिक जाम से मुक्ति 
  • 42 किलोमीटर की दूरी महज 29 मिनट में तय की
Namo Bharat Rapid Train : आज रक्षाबंधन पर बहनें नमो भारत रैपिड ट्रेन में यात्रा कर अपने भाइयों के पास चंद मिनट में पहुंच रही है। मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ है। गाजियाबाद और दिल्ली जाने के लिए लोग नमो भारत रैपिड ट्रेन की यात्रा का आनंद ले रहे हैं । बता दें मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक आरआरटीएस कॉरिडोर को रविवार दोपहर दो बजे यात्रियों के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद से नमो भारत रैपिड ट्रेन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।  

150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत रैपिड ट्रेन 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। नमो भारत रैपिड ट्रेन ने मेरठ से साहिबाबाद की 42 किमी की दूरी को महज 29 मिनट में पूरा किया। इतनी दूरी सड़क मार्ग से तय करने में करीब डेढ घंटा का समय लग जाता है। इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक जाम से  जूझना होता है वो अलग। 

लंबे इंतजार के बाद मिली नमो भारत रैपिड ट्रेन  
मेरठवासियों को लंबे इंतजार के बाद नमो भारत रैपिड ट्रेन मिली है। मेरठ से साहिबाबाद के लिए नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन चलने से रक्षाबंधन पर बहनों को काफी लाभ मिला है। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रहीं बहनों को नमो भारत रैपिड रेल के सुहाने सफर का तोहफा मिला है।

दिल्ली से मेरठ तक कुछ 82 किलोमीटर का आरआरटीएस कॉरिडोर 
नमो भारत रैपिड ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक के 34 किमी के ट्रैक पर दौड़ रही थी। मेरठ दक्षिण-आरआरटीएस भूड़ बराल स्टेशन तक की दूरी मोदीनगर से आठ किमी है। इस तरह अब कुल ट्रैक 42 किमी के आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत रैपिड रेल चल रही है। दिल्ली से मेरठ तक का कुल ट्रैक 82 किमी का आरआरटीएस कॉरिडोर है। अभी आरआरटीएस कॉरिडोर पर 40 किमी पर अभी काम चल रहा है।

जाम का झंझट खत्म
नमो भारत रैपिड रेल पर सफर करने वालों का कहना है कि नमो भारत रैपिड ट्रेन चलने से सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिली। लोगों ने कहा कि अब तक सिर्फ नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार की बात पढ़ते और सुनते थे। आज इसका अनुभव कर लिया। लोगों ने कहा कि नमो भारत रैपिड ट्रेन का सफर कार से ज्यादा आरामदायक है।

नमो भारत ट्रेन शुरू होने से महिलाओं में खासा उत्साह
नमो भारत ट्रेन शुरू होने से महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को शुरू हुई नमो भारत रैपिड ट्रेन में कई बहनों संग उनके परिवार के लोग भी रैपिड ट्रेन के सफर का आनंद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। अब धूल, धूप और गड्ढों के सफर से मुक्ति मिलेगी। पहले दिन मोदीनगर से मेरठ आने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही, जबकि मेरठ से भी लोग रवाना हुए। 

Also Read

विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

19 Sep 2024 01:26 AM

गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाज़ियाबाद दौरा : विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें