Meerut Lok Sabha Election 2024 : मेरठ पहुंचे सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने पीएम मोदी को बताया देश विरोधी, उठाया इलेक्टोरल बांड का मुद्दा

मेरठ पहुंचे सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने पीएम मोदी को बताया देश विरोधी, उठाया इलेक्टोरल बांड का मुद्दा
UPT | मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह।

Mar 21, 2024 15:32

सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जो कर रहे हैं वह देश के विरोध में है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड की बात ऐसी है जैसे चंदा लो, धंधा दो। उन्होंने कहा...

Mar 21, 2024 15:32

Short Highlights
  • समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • बोले सपा मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से मजबूती से लड़ेगी चुनाव
  • मेरठ के जो मुद्दे हैं वो सारे उठाए जाएंगे, जीतने पर होगा विकास
Meerut : मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह आज मेरठ पहुंचे। मेरठ पहुंचकर सपा प्रत्याशी सीधे सपा कार्यालय गए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। इसके बाद वो मीडिया से रूबरू हुए। 
सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जो कर रहे हैं वह देश के विरोध में है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड की बात ऐसी है जैसे चंदा लो, धंधा दो। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड की जांच होनी जरूरी है। सबसे अधिक इलेक्टोरल बांड भाजपा को मिला है। कहां से आया किसने दिया इसके बारे में जनता को भी पता चलना चाहिए।

सपा प्रत्याशी ने कहा शिक्षा, किसानों, बेरोजगारी, ओल्ड पेंशन के मुद्दे
सपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरठ के जो मुद्दे हैं सभी उठाए जाएंगे। मेरठ के विकास की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव जीते तो मेरठ में विकास होगा। सपा प्रत्याशी ने कहा शिक्षा, किसानों, बेरोजगारी, ओल्ड पेंशन के मुद्दे चुनाव के दौरान जनता के बीच उठाए जाएंगे। सपा मेरठ से मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वो कार्यकर्ताओं से मिले हैं और उनमें जोश भरा है। 

टिकट के दावेदारों को उम्मीद, मेरठ में बदलेगा प्रत्याशी 
एक तरफ जहां मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। वहीं दूसरी ओर मेरठ से सपा के टिकट के जोर अजमाइश कर रहे दावेदार लखनऊ में ही डटे हुए हैं। सरधना विधायक अतुल प्रधान और हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा अभी भी दावेदारी कर रहे हैं। उनको उम्मीद है कि मेरठ से सपा का प्रत्याशी बदला जा सकता है। सपा हाईकमान पर कार्यकर्ताओं की नजर है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें