अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ महानगर में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में महानगर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक मंदिर आवंटित किया गया है।
रामभक्तों के लिए बड़ी खबर : मेरठ से राम मंदिर दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन, 31 को जाएगी पहली रेल
Jan 22, 2024 17:02
Jan 22, 2024 17:02
- भाजपा पदाधिकारियों को मिली एक-एक मंदिर की जिम्मेदारी
- दूसरी ट्रेन 7 फरवरी को मेरठ से होगी रवाना
महानगर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ महानगर में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में महानगर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक मंदिर आवंटित किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
जानें क्या है ट्रेन का समय
मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ से पहली ट्रेन 31 जनवरी 2024 को अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके बाद दूसरी ट्रेन मेरठ से 7 फरवरी को अयोध्या राम मंदिर के लिए रवाना की जाएगी। इसके लिए एक संयोजक मंडल में एक संयोजक सेक्टर बनाया जाएगा। जाने वाले लोगों की सूची ली जाएगी। भाजपा ने पार्षदों को निर्देश दिए हैं कि जो भी रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, उनसे संपर्क कर पूरी सूची तैयार कर 30 जनवरी से पहले जमा कर दी जाए।
Also Read
5 Oct 2024 12:03 AM
यूपी के बुलंदशहर जिले में बड़ा बवाल हुआ है। बवाल के दौरान पुलिस और पीएससी के जवानों के ऊपर पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार.... और पढ़ें