आज सोमवार को यूपी के शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर मामूली रहा लखनऊ और पूर्वाचल जिलों में बीते चौबीस घंटों में औसत अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Weather Update : तेज हवाओं ने गिराया तापमान, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल
Oct 21, 2024 09:04
Oct 21, 2024 09:04
- सुबह से चल रही 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा
- अन्य दिनों की अपेक्षा दिन की शुरूआत गुलाबी ठंड के साथ
- आने वाले दिनों में और गिरेगा पश्चिम यूपी का तापमान
यूपी में अब मौसम का रुख पूरी तरह से बदल गया
यूपी में अब मौसम का रुख पूरी तरह से बदल गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि हवाओं के जोर से वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान गिरना शुरू हो गया है। मौसम का यही रुख रहा तो आने वाले दिनों में जल्द ही ठंड और अधिक बढ़ेगी।
आज सोमवार को हाईवे और एक्सप्रेस वे पर धुंध छाई हुई थी। जिसके कारण वाहन रेंगते नजर आए। आज सुबह वातावरण में नमी का असर रहा और हवाओं से तापमान गिर गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और ठंड बढने के साथ ओस की सघनता बढ़ेगी।
ठंड का असर मामूली रहा
हालांकि आज सोमवार को यूपी के शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर मामूली रहा लखनऊ और पूर्वाचल जिलों में बीते चौबीस घंटों में औसत अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम में बदलाव का असर अभी पश्चिम के जिलों पर सर्वाधिक है। इसकी वजह से अब सर्दी जल्द ही अपना असर दिखाना शुरू करेगी।
Also Read
21 Oct 2024 09:46 AM
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता नुपूर शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उनका नाम उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की मौत को लेकर किए गए... और पढ़ें