मौसम विभाग ने आज शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह-शाम रात में कोहरा छाया रहेगा। कुछ जिलों में वज्रपात की संभावना है। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
Meerut Weather News : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से कांपा पश्चिम यूपी, 14 जनवरी तक ठंड और कोहरे का अलर्ट
Jan 11, 2025 16:39
Jan 11, 2025 16:39
- 14 जनवरी तक भीषण कोहरे का अलर्ट
- ट्रेनें कई घंटा देरी से पहुंच रही मेरठ
- कोहरे के बीच बारिश की संभावना
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी का असर पश्चिम यूपी के मैदानी भागों में पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। ठंड और कोहरे से पूरा पश्चिम यूपी कांप रहा है। ठंड से अभी कुछ दिन राहत नहीं मिलने वाली है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा परेशानी का कारण बना है। वहीं घने कोहरे के कारण सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए। इस कारण कई जगह हादसे भी हुए।
घने कोहरे का असर दिनभर
आज शनिवार को पूरे दिन घने कोहरे का असर रहेगा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन कोहरा की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए गाजियाबाद की टीम तैयार
14 तक घना कोहरा का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह-शाम रात में कोहरा छाया रहेगा। कुछ जिलों में वज्रपात की संभावना है। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से कम होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
Also Read
23 Jan 2025 09:07 PM
कुलपति ने कहा कि आज, हमें नेताजी के विचारों और आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम एकजुट होकर अपने देश की उन्नति और विकास में योगदान दें। और पढ़ें