Paris 2024 Olympics : पेरिस ओलंपिक में उतरेंगी मेरठ की तीन बेटियां, 26 जुलाई से होगा खेल का शुभारंभ

पेरिस ओलंपिक में उतरेंगी मेरठ की तीन बेटियां,  26 जुलाई से होगा खेल का शुभारंभ
UPT | अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी और पारुल चौधरी

Jul 06, 2024 01:06

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने जानकारी दी कि मेरठ से 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने क्वालीफाई किया है...

Jul 06, 2024 01:06

Meerut News : 26 जुलाई 2024 से पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए गुरुवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें मेरठ की तीन बेटियों का नाम भी शामिल है। जिले की तीन बेटियां पारुल, अन्नू और प्रियंका पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रौशन करेंगी।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने जानकारी दी कि मेरठ से 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने क्वालीफाई किया है। माधवपुरम निवासी प्रियंका 20 किमी पैदल चाल में और सरधना के बहादुरपुर गांव की अन्नू रानी भाला फेंक इवेंट में प्रतिभाग करेंगी।

कौन हैं पारुल चौधरी
उत्तर प्रदेश की भारतीय एथलीट पारुल चौधरी झज्ज, 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज में माहिर हैं। वह महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में 9 मिनट से कम समय पूरा करने वाली पहली भारतीय धावक हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 19वें एशियाई खेल-2022 में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी पारुल चौधरी को 4.50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा है। पारुल पेरिस ओलंपिक में दो स्पर्धाओं में भाग लेंगी। पारुल ने 2023 एशियाई खेलों में 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता है।

कौन है प्रियंका गोस्वामी
उत्तर प्रदेश की बेटी प्रियंका गोस्वामी, 20 किलोमीटर पैदल चाल में प्रतिस्पर्धा करती हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 17वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। जानकारों की मानें तो वह मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले इवेंट में भी भाग लेंगी। साल 2023 में बैंकॉक में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया।

कौन है अन्नू रानी
पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुई अन्नू रानी भारतीय भाला फेंक एथलीट हैं और मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड इनके ही नाम है। अनु वो पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने 60 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंका हो। 2019 के नेशनल चैंपियनशिप में अनु ने 62.34 मीटर भाला फेंक कर नया कीर्तिमान बनाया। खास बात यह है कि अनु ने चार बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें अन्नु ने  2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

Also Read

अफसरों ने रिश्तेदार, भाई-भतीजे, पत्नी और सालों के नाम पर काटी मलाई, अब एक्शन की बारी

8 Jul 2024 03:52 PM

गौतमबुद्ध नगर यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला : अफसरों ने रिश्तेदार, भाई-भतीजे, पत्नी और सालों के नाम पर काटी मलाई, अब एक्शन की बारी

यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान से बाहर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन खरीद के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। प्राधिकरण की इस बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी... और पढ़ें