Gold Silver Price Today : सोने में आया उछाल चांदी हुई नरम, जानें यूपी के सराफा बाजार का हाल

सोने में आया उछाल चांदी हुई नरम, जानें यूपी के सराफा बाजार का हाल
UPT | Gold Rate Silver Price Today

Sep 29, 2024 11:12

आज रविवार को सोने की कीमत में 420 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। आज 24 कैरेट सोने का दाम 75,630 रुपये प्रति दस ग्राम है। अगस्त के बाद सितंबर में सोने की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

Sep 29, 2024 11:12

Short Highlights
  • चांदी का दाम 1210 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ
  • सोना आज रविवार को 420 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ 
  • दो महीने में अपने उच्च स्तर पर पहुंचा सोना- चांदी का दाम
Gold Silver Rate : सोना-चांदी के भाव दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि आज रविवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। लेकिन अगस्त के बाद सितंबर में सोने की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

420 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी
सोना-चांदी के भाव दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि आज रविवार को सोने की कीमत में 420 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। आज 24 कैरेट सोने का दाम 75,630 रुपये प्रति दस ग्राम है। अगस्त के बाद सितंबर में सोने की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

अंतराष्ट्रीय बाजार में आए बदलाव का असर
सोने की कीमत पर अंतराष्ट्रीय बाजार में आए बदलाव का असर दिखाई देता है। अमेरिका में महंगाई दर आई कमी के बाद सोने के दामों में उछाल देखने को मिला है। यहीं कारण है कि सितंबर में सोने की कीमत 75,000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच गई थी। जबकि चांदी का सितंबर महीने में उच्चतम भाव 91,280 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। 

मेरठ का सराफा बाजार भाव 
शनिवार से सोना चांदी के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आज रविवार 29 सितंबर को सोना चांदी के दाम में बदलाव हुआ हैं। आज मेरठ में 24 कैरेट सोने का भाव 75,630 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत मेरठ सराफा बाजार में 91,280 रुपए प्रति किलोग्राम है। 

अंतराष्ट्रीय बाजार में तेजी 
सराफा कारोबारियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत शनिवार 28 सितंबर को सोने के दामों में तेजी के चलते घरेलू बाजार में सोने के दाम 290 रुपए का उछाल आया। जिसके चलते कीमतों में बदलाव आया था। 

चांदी में भी आई तेजी 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दामों में भी तेजी रही तो घरेलू बाजार में चांदी के दाम सराफा बाजार में 1210 रुपए की कमी के साथ 91,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। 

लखनऊ में सोने का भाव 
लखनऊ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 75,690 रुपए प्रति दस ग्राम है। लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 400 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। आज रविवार को लखनऊ में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।
 

Also Read