Weather Update News : आज ऐसा है यूपी के मौसम का मिजाज, जानिए शहर का हाल

आज ऐसा है यूपी के मौसम का मिजाज, जानिए शहर का हाल
UPT | Meerut weather Update

Oct 04, 2024 14:05

हालांकि आज शुक्रवार को पश्चिम यूपी के जिलों का तापमान कुछ बढ़ा है। मौसम वैज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तापमान में वृद्धि होगी।

Oct 04, 2024 14:05

Short Highlights
  • आज तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना
  • दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई
  • अन्य दिनों की अपेक्षा आज बदलेगा मौसम का मिजाज
UP Weather News : आज शुक्रवार 4 अक्टूबर को यूपी के मौसम का मिजाज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ बदला है। आज तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार दिन की शुरूआत भी तेज धूप के साथ हुई है। आज यूपी के मौसम का मिजाज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ बदला है। आज तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार के दिन की शुरूआत भी तेज धूप के साथ हुई है। 

आज मौसम में कुछ तब्दीली दिखाई दे रही
यूपी के प्रमुख जिलों में आज मौसम में कुछ तब्दीली दिखाई दे रही है। कल गुरुवार की अपेक्षा आज तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते आज सुबह गुनगुनी सर्दी अहसास कम हुआ। आने वाले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट 
मौसम वैज्ञानिक डा.एन सुभाष की माने तो आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में अब गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन उससे पहले तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। आज सुबह मेरठ का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि गुरूवार की सुबह न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकार्ड किया गया था। पिछले दो दिनों में यूपी के मौसम में तब्दीली नजर आ रही है। 



लखनऊ में समान्य से दो डिग्री कम तापमान
राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इससे पहले न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया था। पूर्वी उत्तरप्रदेश की अपेक्षा इस समय पश्चिम यूपी में मौसम बदल रहा है। इसका कारण पश्चिम यूपी से सटे हिमाचल-उत्तराखंड राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी है। 

पश्चिमी यूपी के जिलों का तापमान बढ़ा
हालांकि आज शुक्रवार को पश्चिम यूपी के जिलों का तापमान कुछ बढ़ा है। मौसम वैज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तापमान में वृद्धि होगी। इससे मौसम में परिवर्तन होगा। इसके बाद यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में रात में तापमान में कमी आने का अनुमान है। 

पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन 
यूपी के अधिकांश जिलों में अभी मौसम शुष्क रहेगा और अगले तीन दिनों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की स्थिति में आ गया है। इसके बाद यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और कुछ और कमजोर होगा। 

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में मवाना में डकैती डालने के आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

4 Oct 2024 04:30 PM

मेरठ Meerut News : पुलिस मुठभेड़ में मवाना में डकैती डालने के आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

दूसरा आरोपी दोनाली बन्दूक को फेंककर ईख के खेतों की तरफ भाग गया था। जिसे भी पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर खेतों से गिफ्तार किया गया। और पढ़ें