दो बदमाश छोटा मवाना की तरफ आ रहे हैं। जिनके पास अवैध असलाह हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना मवाना पुलिस द्वारा साधन गांव की पुलिया...
Meerut Police Encounter : ट्रांसफार्मर गिरोह की मेरठ पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
![ट्रांसफार्मर गिरोह की मेरठ पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली](https://image.uttarpradeshtimes.com/m1002-44166.jpg)
Mar 10, 2024 14:55
Mar 10, 2024 14:55
- गाजियाबाद के कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
- कब्जे से अवैध असलाह और कारतूस बरामद
- थाना मवाना पुलिस के साथ हुई तड़के मुठभेड़
साधन की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग
पुलिस के मुताबिक तड़के थाना मवाना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर बेचने वाले गिरोह के दो बदमाश छोटा मवाना की तरफ आ रहे हैं। जिनके पास अवैध असलाह हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना मवाना पुलिस द्वारा साधन गांव की पुलिया पर पहुंचकर साधन की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक पर दो व्यक्तियों को आता देख शक होने पर रोकने का इशारा किया गया। बाइक सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर सांधन गांव की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टियों द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग
साधन रोड़ पर बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। बाइक सवार बदमाशों ने पुनः जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में बाइक सवार बदमाश अंकित पुत्र शौराज निवासी ग्राम भनैडा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद घायल हो गया। शेष एक बदमाश खेतों की तरफ भागा। पुलिस द्वारा पीछा करते हुए भागे बदमाश राहुल पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी हनुमानगढ़ी मोदीनगर थाना मोदीनगर स्थायी पता भनैड़ा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद को पकड लिया। घायल बदमाश अंकित उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
Also Read
![खाड़ी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड खाड़ी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड](https://image.uttarpradeshtimes.com/0504-1-47688.jpg)
5 Jul 2024 09:52 AM
देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। और पढ़ें