Weather Update : उमस ने किया बेहाल, कैसा रहेगा आज मौमस का हाल! पढ़े अपडेट

उमस ने किया बेहाल, कैसा रहेगा आज मौमस का हाल! पढ़े अपडेट
UPT | Weather Update

Sep 24, 2024 08:02

तीन दिनों से यूपी में बारिश नहीं होने से तापमान चढ़ा है। गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून की विदाई अभी नहीं हुई

Sep 24, 2024 08:02

Short Highlights
  • मानसून कमजोर पड़ना शुरू हुआ
  • मेरठ, मुजफ्फरनगर में बादल रहने की संभावना 
  • मानसून की विदाई में अभी समय 
Weather Update Today : बारिश के बाद अब उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आर्द्रता का स्तर एक बार फिर से मेरठ और आसपास के जिलों में 90 से 95 के बीच पहुंच गया है। उमस के चलते लोग पसीना और बेचैनी से परेशान हो रहे हैं। 
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून कमजोर पड़ना शुरू होगा। लेकिन मानसून की विदाई अभी अनिश्चित है। मेरठ सहित पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। आज मुजफ्फरनगर, मेरठ  बिजनौर, खतौली और शामली में बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

दो दिन में बदलने के आसार
मौसम के दो दिन में फिर से बदलने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष ने बताया कि अभी एक दबाव का क्षेत्र पश्चिम उत्तर में बन रहा है। जिसके चलते दो दिन में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि मानसून की रफ्तार कम हो गई है। पिछले तीन दिनों से यूपी में बारिश नहीं होने से तापमान चढ़ा है। गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून की विदाई अभी नहीं हुई है। मानसून कमजोर पड़ना शुरू हुआ है। अभी तय नहीं है कि मानसून कब विदा होगा। उत्तर प्रदेश में पश्चिम जिलों में बादल रहने की संभावनाएं हैं।

शुष्क रहा है मौमस
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के दोनों संभाग में मौसम शुष्क रहा है। सोमवार को दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। आगरा मंडल के जिलों में इसका असर देखने को मिला। रात के तापमान में गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी और मेरठ मंडल में सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गोरखपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Also Read

​बदहाल चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में आप का तीन दिवसीय अनशन 26 से

24 Sep 2024 04:08 PM

मेरठ Meerut News : ​बदहाल चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में आप का तीन दिवसीय अनशन 26 से

सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था व निजी अस्पतालों/ स्कूलों में हो रही लूट के विरोध में मेरठ कमिश्नरी पार्क में तीन दिवसीय अनशन किया जाएगा और पढ़ें